ममता बनर्जी की मोदी सरकार को खुली चुनौती, बोलीं- नहीं करवाऊंगी आधार से नंबर लिंक

Recommended Video

    Mamta Banerjee refuses to link Aadhaar with phone | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से चर्चा में हैं। ममता ने कहा है कि वो अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं कराने वाली। मोदी सरकार की आधार से लिंक कराने वाली नीति का विरोध करते हुए ममता ने कहा कि मैं अपना फोन आधार से लिंक नहीं करूंगी, यदि वो मेरा फोन डिस्कनेक्ट करना चाहते हैं तो कर दें।

    Mamata Banerjee decides not to link her mobile phone number with Aadhaar

    मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए ममता ने कहा कि उनकी पार्टी 8 नवंबर को 'काला दिवस' मनाएगी और इस दिन सूबे में काले झंडे लेकर कई रैलियां करेगी। बता दें, ममता पहले ही टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नीति का विरोध कर चुकी हैं।

    कुछ समय पहले ममता ने बैंक में खाता खोलने के लिए आधार को अनिवार्य बनाने पर सरकार की आलोचना की थी। ममता का कहना था कि सबसे ज्यादा खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ेगा।

    बता दें, आज टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने घोषणा की है कि 23 मार्च तक सभी लोग अपने मोबाइल नंबरों को आधार से लिंक करा लें। केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य करने की समय सीमा 31 मार्च, 2018 तक बढ़ाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+