मैनपुरीः जब घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, हर किसी का दिल दहल गया
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रविवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बुजुर्ग पति की मौत के बाद दुख में पत्नी की भी मौत हो गई। यह घटना जिले के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला भानी जगन्नाथपुर है। पति-पत्नी की अर्थी घर से एक साथ ही उठी और दोनों का एक ही साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मामला सामने आने के बाद गांव में मातम पसर गया। लोगों के बीच पति-पत्नी के मौत को लेकर चर्चा है।
Recommended Video


मैनपुरी करहल इलाके के नगला भानी जगन्नाथपुर में मिलाप सिंह की अचानक लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इस बात की खबर जब पत्नी राजश्री को हुई तो वह रोने लगी। परिजनों ने समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन राजश्री ने आखिरकार अपने प्राण त्याग दिए। सुबह जब घर से अर्थी निकली तो पति-पत्नी दोनों की एक साथ निकली। यह दृश्य देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचने के बाद दोनों को एक ही चिता पर लिटाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बता दें कि जगन्नाथपुर के रहने वाले मिलाप सिंह की शादी करीब 60 वर्ष पूर्व राजश्री से हुई थी। वृद्ध दंपति के बीच असीम प्रेम था। वहीं बच्चों की परवरिश से लेकर शादी तक सभी काम काम किए. गांव वाले कहते हैं कि 80 -85 उम्र के बाद भी दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। भगवान की कृपा कहे या संयोग के पति की मौत का दुख नहीं झेल पाई और पत्नी ने भी प्राण त्याग दिए।
वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा जिला मुख्यालय एक पिता पर अपनी ही बेटी के साथ गंदी हरकत करने का आरोप लगा है। कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू पर उसकी बेटी ने खुद के साथ अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता की मां घर में मौजूद नहीं थी। घर लौटी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा लिखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications