मैनपुरी: सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

Mainpuri News, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

Two youths killed in road accident in Mainpuri

जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के रामनगर तिराहे का है। यहां अलग-अलग गांव के रहने वाले देवेंद्र, विशाल व शिवम तीनों गहरे दोस्त थे। तीनों ही सेना में भर्ती होने के लिए कई दिनों से दौड़ लगा रहे थे। मंगलवार की सुबह तीनों दोस्त दौड़ लगाने के लिए मैनपुरी बेवर मार्ग पर निकल आए। कस्बे में रामनगर मोड़ पर जैसे ही तीनों पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर से विशाल और शिवम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

Two youths killed in road accident in Mainpuri

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी होते है आला अधिकारियों के साथ ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच भीड़ को समझा बुझा कर शांति कराया। पुलिस ने बताया कि ये लोग इटावा की तरफ जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+