UP News: दामाद ने सरेआम बेटी के साथ की ऐसी हरकत, गुस्साए ससुर ने की पिटाई, अस्पताल में चल रहा इलाज
UP Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मैनपुरी जिले में एक युवक अपने ससुर के सामने ही अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। दामाद को बेटी को पीटता देख पिता को गुस्सा आ गया। इसके बाद पिता ने दामाद की जमकर पिटाई कर दी।
ससुर की पिटाई से दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दामाद को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। ससुर का आरोप है कि दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। उसके बाद उसकी और दामाद की कहासुनी हुई थी।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के कछपुरा महोली गांव का है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इटावा के वकेवर थाना अंतर्गत एक गांव के रहने वाले व्यक्ति द्वारा अपने बेटी की शादी कछपुरा महोली इलाके में की गई है। बताया जा रहा है कि शादी धूमधाम से संपन्न होने के बाद बेटी विदा होकर ससुराल गई।
बेटी ससुराल में ही रह रही थी। ऐसे में बेटी के पिता उससे और दामाद से मिलने के लिए एक दिन कछपूरा महोली पहुंच गए। पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेटी और दामाद में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान उन्होंने बेटी तथा दामाद दोनों को समझाया।
बेटी मान गई लेकिन दामाद नहीं माना और उसकी पिटाई करता रहा। काफी समझाने के बाद भी दामाद जब नहीं माना तो ससुर उसे पीटना शुरू कर दिया। ससुर द्वारा दामाद की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ससुर की पिटाई से घायल नमाज को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं इस बारे में दामाद के घर वालों ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन कुछ दिन से ठीक नहीं चल रहा है जिसको लेकर उसका उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता है। परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों द्वारा भी कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। फिलहाल ससुर द्वारा दामाद की की गई पिटाई के चलते इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications