बेचारे शिवपाल को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली, मुझे बड़ी हंसी आ गई: सीएम योगी

मैनपुरी, 18 फरवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी के करहल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव की वायरल फोटो को लेकर बड़ा तंज कसा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''मुझे आज के अखबारों में एक तस्वीर देखकर बड़ी हंसी आई और मैं अफसोस भी कर रहा था, बेचारा शिवपाल जो प्रदेश का नेता था कल उसको बैठने के लिए कुर्सी भी नहीं मिली। कैसे वहां कुर्सी नहीं मिली और वह मुंह लटकाए बैठा था। क्या दुर्गति थी उसकी। वह दुर्गति देखते हुए मुझे बड़ा लग रहा था कि कहां ये प्रदेश भर में घूमता था, हजारों लोग उसके साथ जाते थे।''

Recommended Video

    बेचारे शिवपाल को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली, मुझे बड़ी हंसी आ गई: सीएम योगी
    Poor Shivpal who was a leader of the state was not given a chair to sit I felt bad says cm yogi

    हार करीब देख सपा नेताओं ने आपा खो दिया है: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम उन सभी के लिए 10 मार्च (चुनाव परिणाम दिवस) के बाद बुलडोजर का उपयोग करेंगे, जो पिछले 4.5 वर्षों से छिपे हुए थे, लेकिन चुनाव के दौरान सामने आए। करहल विधानसभा क्षेत्र में हार को पास देखकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आपा खो दिया है। एसपी सिंह बघेल (केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार) पर हमला उनकी कायरता का उदाहरण है। करहल की जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि मैं यहां आपको आश्वासन देने आया हूं कि मैंने मरम्मत के लिए बुलडोजर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद जब ये फिर से चलना आरंभ होगा तो जिन लोगो में अभी ज्यादा गर्मी निकल रही है, ये गर्मी 10 मार्च के बाद अपने आप शांत हो जाएगी।

    'अखिलेश की स्थित आसमान से तपटे खजूर पर लटके वाली हो गई'

    आजमगढ़ ने उन्हें (सपा प्रमुख अखिलेश यादव) अपना सांसद चुना। लेकिन चूंकि वह COVID समय में एक बार भी आजमगढ़ नहीं गए थे, इसलिए वे आजमगढ़ से (विधानसभा चुनाव) लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। आसमान से टपके और खजूर में लटके वाली स्थिति उनकी हो गई है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2023 तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा। यह राम मंदिर भारत का 'राष्ट्र मंदिर' होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+