भूख से तड़प रहीं गायों को फलाहार खिलाने गौशाला पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग, सभी कर रहे तारीफ
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के कस्बा किशनी में हिन्दू-मुस्लिम कौमी एकता दिखाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने गायों की सेवा कर एक मिसाल पेश की। उन्होंने समाज को बताया हम भी गाय को उतना ही मानते हैं जितना अन्य सभी।

दरअसल पूरा मामला जनपद मैनपुरी के किशनी नगर पंचायत में गायों के लिए बनाए गए अस्थाई गोशाला कम्युनिटी सेंटर का है। जहां पर रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने सैकड़ों गायों को फलाहार खिलाकर उनकी सेवा कर अनूठी मिसाल पेश की।

उनका कहना है कि अखबारों में गोवंश की दुर्दशा की आए दिन आती हैं। खबर में देखा कि कम्युनिटी सेंटर में गाय भूख से तड़पकर मर रहीं हैं और उनसे गायों की ये हालात देखी नहीं गई। अपने मित्रों के साथ फलाहार लेकर अपने समाज के लोगों को लेकर गो सेवा करने पंहुच गए। वहीं फलाहार खिला रहे मोहम्मद सलीम उर्फ गुड्डा, उस्मान अली, सिराज, जावेद, समीम सिद्दिकी,आदि ने बताया कि वे सब अब इसी तरह गायों की सेवा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications