Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: सहेली के प्यार में पागल हुई तीन बच्चों की मां, घर से भागी, पुलिस से बोली-'सखी में मिलता है सुख'

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से समलैंगिक रिश्ते का एक अजीब मामला सामने आया है। शादी के बाद 3 बच्चे हुए, इसके बाद महिला की दोस्ती पड़ोस के गांव में रहने वाले एक युवती से हो गई।

UP Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से दो सहेलियों के बीच प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सहेली के प्यार में एक महिला इस कदर पागल हुई कि उसने अपने पति को छोड़ दिया और सहेली के साथ फरार हो गई।

इतना ही नहीं अपने घर से तीन बच्चों को लेकर वह अपनी सहेली के साथ फरार हुई थी। इस मामले में सहेली तथा महिला के परिवार वालों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जब दोनों को खोजने में जुटी तो दोनों खुद थाने पहुंच गई। इस दौरान शादीशुदा महिला ने कहा कि वह अपनी सहेली के साथ ही रहना चाहती है।

mother-of-three-children-madly-in-love-with-friend-in-mainpuri-up

दोनों को काफी देर तक समझाया गया लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। ऐसे में पुलिस द्वारा कहा गया कि दोनों बालिग हैं और दोनों फैसला ले सकती हैं इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं किया जा सकता है।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। गांव के रहने वाले संजीव की पत्नी खुशबू की मुलाकात करीब 6 माह पहले वंदना नामक एक युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि वंदना खुशबू के ससुराल में उससे आए दिन मिलने के लिए आती थी।

लगातार वंदना के घर आने के चलते खुशबू का पति संजीव इसका विरोध करता था और वंदना द्वारा की जाने वाली हरकतों को देखकर वह नाराजगी प्रकट करता था। संजीव अपनी पत्नी खुशबू से कई बार कह चुका था कि वह वंदना से ना मिले। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी भी होती थी।

इधर बीते 27 अप्रैल को खुशबू अचानक अपने तीनों बच्चों के साथ गायब हो गई। खुशबू और तीनों बच्चों की काफी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली इसके बाद खुशबू के पति संजीव द्वारा कुरावली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वही वंदना भी अपने घर से गायब थी ऐसे में वंदना के पिता अशोक कुमार द्वारा भी बिछवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों नोएडा में रह रही है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस महा जाने वाली थी उससे पहले ही वंदना और खुशबू थाने पहुंच गईं। इस दौरान खुशबू ने कहा कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है जिसके चलते वह वंदना के साथ नोएडा चली गई थी।

उसने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया कि वह बची हुई जिंदगी वंदना के साथ ही गुजारना चाहती है। वंदना से ही उसे सुख मिलता है। काफी देर तक दोनों को समझाया गया लेकिन दोनों एक दूसरे के बगैर और आने के लिए तैयार नहीं हुई ऐसे में लिखा पढ़ी करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें अपने मर्जी से जाने की इजाजत दे दी। महिला और युवती के प्रेम को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+