खेत में मां-बेटी कर रही थीं काम, तभी सिरफिरे ने आकर दोनों को मार दी गोली, दूसरी बेटी ने भागकर बचाई जान
Mainpuri news, मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां उस वक्त सनसनी फैल गई जब एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने मां-बेटी दोनों को गोली मार दी। जिसके बाद मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है।

पूरा मामला मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर का है। जहां दिव्यांग सुनील की 40 वर्षीय पत्नी अपनी 20 वर्षीय बेटी और 18 साल की बेटी नीलम के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी अचानक आरोपी युवक खेत पर जाकर काम कर रही मां सीता और उसकी बेटी को गोली मार दी। गोली लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पलात में चल रहा है।

गनीमत रही मृतिका की दुसरीं पुत्री यह सब देख रही थी। आरोपी उसकी तरफ भी लपका दूसरी बेटी ने भाग कर अपनी जान बचा ली। सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications