मैनपुरी: लड़की ने घर वालों की मर्जी के बिना की लव मैरिज, भाई और चाचा ने दी खौफनाक मौत

मैनपुरी: लड़की ने घर वालों की मर्जी के बिना की लव मैरिज, भाई और चाचा ने दी खौफनाक मौत

मैनपुरी, 27 अप्रैल: गैर जाति में प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई और चाचा ने घर में घुसकर नवविवाहित दंपत्ति को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नव दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूल्हे का अभी इलाज चल रहा है।

Mainpuri News: Brother lost life sister for love marriage

यह वारदात मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कोमल खटीक (22) ने 20 अप्रैल को अपनी ननिहाल अलीगंज में मां और मामा की सहमति से मोहल्ला निवासी करन गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था। आपको बता दें कि कोमल और करन का प्रेम प्रसंग बीते एक साल से चल रहा था। करन के घर वाले तो शादी के लिए तैयार थे, लेकिन लड़की का भाई इस विवाह के खिलाफ था।

हालांकि, शादी के बाद कोमल अपने ससुराल पुरोहिताना मोहल्ला में रह रही थी। लेकिन अचानक से मंगलवार को कोमल के भाई और चाचा कुछ लोगों के साथ कोमल के ससुराल आ धमके। उन्होंने घर में घुसते ही कोमल और करन को गोली मार दी। जब करन के घर वाले बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने तमंचे से हमला करके उन्हें भी घायल कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए।

घटना में जहां कोमल की मौके पर ही मौत हो गई तो वही पति करन, उसकी मां पिंकी और भाई रॉकी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं, मोहल्ला भरतवाल में ऑनर किलिंग की घटना के बाद क्षेत्रीय लोग भी सहमे हुए हैं। घटना के समय आसपास के घर में मौजूद लोगों ने जब गोलियां चलने की आवाज सुनी तो घरों से बाहर आ गए।

इस दौरान हाथ में असलहा लिए लोगों को भागते हुए देखे तो सभी सहम गए। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों के बारे में कोई कुछ भी बताने के लिए सामने नहीं आया। मामले में मृतका के देवर रॉकी की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मृतका के भाई करन खटीक व चाचा दिलीप खटीक, रविंद्र खटीक व सनी खटीक को नामजद किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+