यूपी में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती वायरल वीडियो, धक्का मारने से 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस होती है स्टार्ट

प्रदेश की योगी सरकार भले ही स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होती कुछ तस्वीरें स्वाथ्य विभाग की पोल खोलती नजर आई हैं। सोचिये कोई मरीज है जिसकी जान जाने वाली है और उसे उपचार की तत्काल आवश्यकता है। ऐसे में 108 पर फ़ोन करें और उधर से आवाज़ आए कि 'देर लगेगी, एम्बुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा है।' ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है इस वायरल वीडियो में जिसमे चार लोग 108 इमरजेंसी सेवा की एम्बुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करते नजर आ रहे हैं।

Mainpuri 108 ambulance needs to be pushstarted by four men

108 की हालत खस्ता
सरकार द्वारा स्वास्थ सेवाओं को बेहतर किए जाने को लेकर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जिसके चलते है ज़िले में मरीजों को निशुल्क घर से जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा संचालित की गई है। मगर इन दिनों एंबुलेंस 108 की हालत खस्ता नजर आ रही है। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला अस्पताल का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे एक एम्बुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा है। 4 लोग एक साथ मिलकर एम्बुलेंस में धक्का मार रहे हैं और तब जाकर बड़ी मुश्किल के बाद एंबुलेंस स्टार्ट होती है। तब कहीं जाकर मरीज को लेने के लिए जिला अस्पताल से एम्बुलेंस रवाना हो सकी। सोचने वाली बात यह है कि एक मरीज जिसको इमरजेंसी में लेने कही जाना हो और उससे पहले 108 इमरजेंसी सेवा की यह हालत हो, अपने आप में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलती है।

Mainpuri 108 ambulance needs to be pushstarted by four men

स्वास्थ्य विभाग को देना होगा ध्यान
एक एम्बुलेंस इंसान की जान बचाने में बेहद ही कारगर सिद्ध हो सकती है। एम्बुलेंस एक आपातकालीन परिस्थिति में उपयोग होने वाला वाहन है। मरीजों को अस्पताल ले जाने और लाने के काम आती है। इसमें आपातकालीन उपकरण उपलब्ध होते है जो मरीजों को तुरंत राहत पहुंचाते है। यह मरीजों को जल्द से जल्द चिकत्सा संस्थानों और अस्पताल तक ले जाती है। ज्यादातर एम्बुलेंस या तो ट्रक, वैन या छतों वाली कार्गो वैन होती हैं पर कुछ परिस्तिथियों में हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर को एम्बुलेंस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है की स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदारी के साथ जिला अस्पताल में मौजूद एम्बुलेंस की हालत पर ध्यान दें क्यूंकि "एम्बुलेंस स्टार्ट होगी, तभी तो किसी की जान बचा पाएगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+