जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं रघुराज सिंह शाक्य, असलहा और कारों का भी रखते हैं शौक
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं रघुराज सिंह शाक्य, असलहा और कारों का भी रखते हैं शौक
raghuraj singh shakya net worth: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। मैनपुरी लोकसभी सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जिसमें सपा ने मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैदान में उतारा है। तो वहीं, डिंपल यादल के खिलाफ बीजेपी (BJP) ने रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को टिकट दिया है। रघुराज शाक्य ने 16 नवंबर को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य।

रघुराज सिंह शाक्य करोड़ों के हैं मालिक
चुनावी हलफनामे में रघुराज सिंह शाक्य (raghuraj singh shakya) ने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिसके मुताबिक, वो करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इतना ही नहीं, असलहा और कारों के मामले में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव से कहीं आगे हैं। चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे अनुसार, रघुराज सिंह शाक्य के पास 4715960 रुपये और उनकी पत्नी के पास 7986790 रुपये की चल संपत्ति है। बात अचल संपत्ति की करें तो उनके नाम पर 45900000 रुपये और पत्नी सीमा के नाम 35400000 रुपये की अचल संपत्ति है।

असलहा और कारों का भी है शौक
चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे के मुताबिक, दो बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके रघुराज सिंह शाक्य (raghuraj singh shakya) पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। तो वहीं, उनपर और उनकी पत्नी के पास तीन गाड़ियां हैं। दो टाटा सफारी और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर। इसके अलावा रघुराज शाक्य के पास एक राइफल और रिवॉल्वर है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम भी लाइसेंस रिवॉल्वर हैं। शाक्य ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है। जबकि, उनकी पत्नी ने एमए और पीएचडी की है।

सोने के शौकीन है रघुराज और उनकी पत्नी सीमा
भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और उनकी पत्नी सीमा शाक्य सोना पहनने के शौकीन भी हैं। हलफनामे में उन्होंने जानकारी दी है कि उनके और उनकी पत्नी के पास करीब 750 ग्राम ज्वेलरी है। इसमें 250 ग्राम सोने की ज्वेलरी शाक्य के पास और 500 ग्राम ज्वेलरी उनकी पत्नी सीमा के पास है। शाक्य के पास जो ज्वेलरी है उसमें चैन, कई अंगूठियां है जिन्हें वो पहनते हैं।

कर्ज भी है परिवार पर
हलफनामे के मुताबिक, रघुराज सिंह शाक्य के परिवार पर करीब 23 लाख रुपए का कर्ज भी है। 490,000 का कर्ज खुद रघुराज सिंह शाक्य पर है, जबकि उनकी पत्नी सीमा पर 1,787,966 की देनदारी है।

रघुराज सिंह शाक्य कौन हैं राजनीति में कैसे रखा कदम
रघुराज सिंह शाक्य का जन्म 01 जुलाई 1968 को इटावा के धौलपुर खेरा गांव में हुआ था। आगरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शाक्य ने छात्रसंघ राजनीति के जरिये सियासत में कदम रखा था। लेकिन, कॉलेज खत्म करने के बाद रघुराज शाक्य ने इटावा नगरपालिका में क्लर्क की नौकरी ज्वाइन कर ली थी। क्लर्क बनने के बाद भी उनका मन सियासत में ही लगता था। इसलिए रघुराज सिंह शाक्य साल 1992 में जब मुलायम ने समाजवादी पार्टी की नींव रखी तो वो भी उनके साथ हो लिये।












Click it and Unblock the Notifications