भाजपा जिलाध्यक्ष पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कार के नीचे छिपकर बचाई जान

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद पार्टी के नेताओं पर हमले और उनकी हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में जिलाध्यक्ष ने कार के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई।

goons did firing on bjp district president alok gupta in mainpuri

गोलीबारी की सूचना मिलने पर एसपी अजय शंकर राय, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता से पूछताछ की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता मंगलवार सुबह अपने आवास पर बैठे थे। इसी दौरान प्लसर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उन्होंने कार के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष के आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि इससे पहले बरेली में बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई थी। वहीं सहारनपुर में एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई थी। और कुछ दिन बाद फिर से सहारनपुर जिले में बीजेपी नेता पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। इसके अलावा बीते सोमवार की बीजेपी नेता को अज्ञात लोगों ने पीटा था।

यह भी पढ़ेंः देवबंद में भाजपा सभासद की गोली मारकर हत्या, पांच दिन में दो बीजेपी नेताओं की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+