मैनपुरी: शौच के लिए गई दलित छात्रा से रेप की कोशिश, लड़की के साहस से बची अस्मत
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में शौच के लिए निकली एक दलित छात्रा की कई युवकों ने अस्मत लूटने की कोशिश की। छात्रा की हिम्मत और विरोध के चलते आसपास के ग्रामीण उसकी मदद करने पहुंच गए और छात्रा को बचा लिया। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना मैनपुरी के थानां बरनाहल क्षेत्र की है। बुधवार की सुबहं एक छात्रा गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। वहां पहले से अवैध खनन को अंजाम दे रहे लोगों ने उसे अकेला देख पकड़ लिया और बाजरे के खेत में खींचकर ले जाने लगे। लड़की ने इसका विरोध किया तो उसे डराते धमकाते हुए पीटने लगे। लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध करते हुए चिल्लाना जारी रखा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और लड़की को उनके चुंगल से छुड़ा लिया। इस बीच लड़की काफी डर गई थी। बेहोशी की हालत में नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
अवैध खनन कर रहे लोगों की इस हरकत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर बसपा के जिला अध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications