30 साल बाद जेल से छूटे शख्स ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, बताई ये वजह
Mahoba news, महोबा। हत्या और डकैती के मामले में 30 साल बाद जेल से रिहा हुये एक अपराधी ने अपने ही सगे भाई के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला
मामला महोबा कोतवाली क्षेत्र के पनागरपुरा मुहाल का है, जहां पर हत्या और डकैती के मामले में 30 साल बाद नैनी जेल से रिहा हुये किशोरीलाल ने अपने ही सगे छोटे भाई ग्याशी के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर सनसनी मचा दी। सिर पर हुये प्रहारों के चलते वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। खून से लथपथ ग्याशी को देख पड़ोसी सकते में आ गये और आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय ले आये।

तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
घटना की सूचना पर सीओ सिटी सहित कोतवाली पुलिस चिकित्सालय पहुंचकर घायल की हालत का जायजा ले ही रहे थे की तभी उसकी नाजुक हालत को देखते हुये पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में सवार मौत से जिंदगी की जंग लड़ता हुआ ग्याशी अभी महोबा से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था की वह जिंदगी की जंग हार गया। उसने सिसक-सिसक कर अपना दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने रिश्तों का खून करने बाले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मृतक के शव को पीएम के लिये भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

30 साल सजा काटकर रिहा हुआ था आरोपी
बता दें, हत्या के आरोपी किशोरीलाल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। करीब 32 साल पहले कोतवाली कुलपहाड़ क्षेत्र में हुयी डकैती और हत्या के मामले के किशोरीलाल को आजीवन कारावास की सजा हुई थी और वह नैनी जेल में लगभग 30 सालों से जेल काट रहा था और बीते दिनों ही उसकी रिहायी हुयी थी। किशोरीलाल ने बताया कि मेरा भाई मेरे साथ मारपीट करता था। शराब पीकर महिलाओं को छेड़ा करता था। एक महीने से में उसे समझा रहा था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोहे की सरिया से उसे मारा है। मुझ से भूल हो गयी, अब मैं पछता रहा हूं। पुलिस अधीक्षक स्वामी नाथ ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों के आपसी विवाद हुआ और बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर सब्बल से प्रहार कर दिया। मारने वाला बड़ा भाई किशोरी लाल अपराधी प्रवत्ती का है और तीस साल से जेल में बंद सजा काट रहा था।












Click it and Unblock the Notifications