UP News: महोबा में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर, कानपुर और उन्नाव के दो ड्राइवर जिंदा जले
UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में बुधवार की देर रात की भीषण हादसा हो गया। कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर रात करीब 2 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई।
इस दौरान आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक ट्रक में सवार चालक जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

दोनों वाहनों के चालकों के शरीर के जो भी हिस्से जलने से बचाए गए, उन्हें पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों ड्राइवरों में से एक ड्राइवर कानपुर और दूसरा उन्नाव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गिट्टी लगा एक ट्रक कानपुर की तरफ जा रहा था वहीं दूसरा ट्रक महोबा की तरफ से आ रहा था। कानपुर सागर नेशनल हाईवे पर दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर लगने के बाद जब तक आसपास के लोग उनके पास पहुंचे तब तक दोनों ट्रकों में आग लग गई। आग लगने के बाद उसमें मौजूद चालकों को निकाला नहीं जा सका। दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।
लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने के बाद क्रेन की मदद से ट्रकों को साइड कराया गया।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम द्वारा बताया गया कि हादसे में जलकर मरने वाला विपिन मौर्य नामक एक ट्रक चालक उन्नाव जनपद के सहरामऊ थाना क्षेत्र के भैसोरा गांव और दूसरा चालक राजकुमार पाल कानपुर का निवासी था।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले ड्राइवरों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications