PM मोदी ने महोबा में 'अर्जुन सहायक परियोजना' का किया उद्घाटन, विपक्ष पर साधा निशाना

महोबा, 19 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपए की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक धरती पर आकर एक अलग ही अनुभूति होती है। इस समय हम देश की आजादी और राष्ट्र निर्माण में जनजातिय साथियों के योगदान को समर्पित जनजातीय गौरव सप्ताह भी मना रहे हैं। पीएम ने देश और दुनिया के लोगों को गुरु पर्व की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा आज ही भारत की वीर बेटी, बुंदेलखंड की शान, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है।

PM Narendra Modi inaugurates Arjun Sahayak Project in Mahoba

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 7 सालों में हम कैसे सरकार को दिल्ली के बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने में ले आए हैं, महोबा उसका साक्षात गवाह है। ये धरती ऐसी योजनाओं, ऐसे फैसलों की साक्षी रही है, जिन्होंने देश की गरीब माताओं-बहनों-बेटियों के जीवन में बड़े और सार्थक बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और यूपी में लंबे समय तक शासन करने वालों ने बारी-बारी से इस क्षेत्र को उजाड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यहां के जंगलों को, यहां के संसाधनों को कैसे माफिया के हवाले किया गया ये किसी से छिपा नहीं है।

Recommended Video

    PM Modi ने 'Ujjwala 2.0' का किया शुभारंभ, मुफ्त LPG कनेक्शन के साथ मिलेगा ये तोहफा | वनइंडिया हिंदी

    यूपी में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं: पीएम

    मोदी ने कहा अब जब इन्हीं माफियाओं पर यूपी में बुलडोजर चल रहा है तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। ये लोग कितनी भी तौबा मचा लें, यूपी के विकास के काम, बुंदेलखंड के विकास के काम रूकने वाले नहीं हैं। पीएम ने कहा कि बुंदेलखंड को लूटकर पहले की सरकार चलाने वालों ने अपने परिवार का भला किया। आपके परिवार बूंद-बूंद के लिए तरसता रहे, इससे उनको कोई सरोकार नहीं रहा। पहली बार बुंदेलखंड के लोग विकास के लिए काम करने वाली सरकार देख रहे हैं। वो यूपी को लूटकर नहीं थकते थे, हम काम करते नहीं थकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+