Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP: 7वीं में पढ़ने वाली छात्रा से रेप की वारदात, हालत गंभीर

महोबा, 22 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के महोबा में दलित छात्रा से रेप की वारदात सामने आई है। छात्रा को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा के पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

minor girl misdeeds on gunpoint in mahoba

घर पर अकेली थी छात्रा, तमंचे की नोंक पर युवक ने किया रेप

मामला महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, दलित परिवार की बेटी गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 7वीं की छात्रा है। लड़की के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वहीं, मां गांव में खेत पर गई हुई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा घर पर अकेले थी, तभी बगल में रहने वाला 20 वर्षीय युवक घर में घुस आया और तमंचे की नोंक पर उसके साथ हैवानियत की।

छात्रा की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

वारदात को अंजाम देने के बाद पड़ोसी युवक फरार हो गया। वहीं, छात्रा लहूलुहान हालत में वहीं पड़ी तड़पती रही। जब छात्रा की मां घर पहुंची तो बेटी को खून से लथपथ देखकर वह सन्न रह गई। मां के पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी दी। मां लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर कुलपहाड़ कोतवाली पहुंची और पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून न रुकने की वजह से डाक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+