Mahoba: नशे में पति ने पत्नी व दो बेटियों की पत्थर से कुचलकर की हत्या, बेटा पैदा न होने से था नाराज
Mahoba News: ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से सामने आई है। यहां बेटा पैदा ना होने पर नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
हत्यारोपी के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ये वारदात महोबा जिले के समदनगर थाना क्षेत्र इलाके की है। यहां देवेंद्र विश्वकर्मा अपनी पत्नी राजकुमारी (35) और दो पुत्रियों आरुषि (09) व सोनाक्षी (05) के साथ रहता था।

देवेंद्र विश्वकर्मा सोमवार की शाम वह प्रतिदिन की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। कहासुनी के बाद मामला बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इससे गुस्साए पति ने अपनी पत्नी राजकुमारी (35) का सिर पत्थर से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
मां को बचाने आईं दोनों बेटियों आरूषि और सोनाक्षी को भी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पड़ोसियों की मानें तो देवेंद्र आए दिन अपनी पत्नी राजकुमारी को बेटा न होने का ताना देता था। जिसको लेकर अकसर दोनों के बीच में विवाद होता था। पड़ोसियों की मानें तो शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
गुस्से में देवेंद्र ने पहले पत्नी को मारा, फिर दोनों बच्चियों की हत्या कर की और घटना को अंजाम देने के बाद देवेंद्र ने मकान के बाहर का ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। कहासुनी होने पर जब देवेंद्र का पिता ठाकुरदीन नीचे उतरा तो उसे घटना की जानकारी हुई। शोर-शराबा मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंची। घर के अंदर का नजारा देखकर पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों के भी होश उड़ गए। ट्रिपल मर्ड की सूचना पर एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
आरोपी के पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। बेटा न होने पर पत्नी से आए दिन विवाद करता था। कभी रोटी तो कभी सब्जी अच्छी न बनने की बात कहकर प्रतिदिन विवाद करता था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की है।












Click it and Unblock the Notifications