महोबा: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत, 20 घंटे बाद निकाला गया था बाहर

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे चार साल के धनेंद्र ने दम तोड़ दिया। मासूम को 20 घंटे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

Recommended Video

      महोबा: 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के मासूम की मौत, 20 घंटे बाद निकाला गया था बाहर
      mahoba four year old boy lost life after fell into borewell

      बोरवेल के करीब 30 फीट गहरे गड्डे में गिरा था मासूम

      जिले में कुलपहाड़ क्षेत्र के बुधौरा गांव में किसान भागीरथ कुशवाहा का चार साल का इकलौता बेटा धनेंद्र बुधवार की दोपहर खेलते-खेलते 30 फिट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। दरअसल, भागीरथ कुशवाहा की पत्नी क्रांति देवी छोटी बेटी नित्या (3) के साथ सुबह अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए महोबा आई थी। भागीरथ चार साल के बेटे धनेंद्र और छह साल की बेटी रेखा को साथ लेकर खेत में काम करने चला गया था। इधर, भागीरथ खेत में सिंचाई का काम करने लगा। उधर, दोनों बच्चे खेत में खेलने लगे। इसी दौरान धनेंद्र खेत में खुले पड़े बोरवेल के करीब 30 फीट गहरे गड्डे में जा गिरा।

      पाइप के सहारे ऑक्सीजन गड्ढे में पहुंचाया गया

      छह साल की बड़ी बहन रेखा ने पिता को मामले की जानकारी दी। भागीरश गड्ढे के पास पहुंचा तो धनेंद्र के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एसडीएम मोहम्मद उवैस, कुलपहाड़ थाना प्रभारी अनूप दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और डॉक्टरों की टीम के साथ जेसीबी को बुलाया गया। जेबीसी से गड्ढे के आसपास खुदाई करवाई गई। डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचाने के लिए पाइप के सहारे ऑक्सीजन गड्ढे में पहुंचाया। मासूम को 20 घंटे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि बच्चे को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+