Jyoti Maurya Case: महोबा में सड़कों पर उतरी गुलाबी गैंग, कहा: 'बर्खास्त कर जेल भेजो, नहीं तो....'
उत्तर प्रदेश का ज्योति मौर्या प्रकरण इन दिनों पूरे देश में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका प्रभाव समाज पर ऐसा पड़ रहा है कि कई पतियों ने अपनी पत्नियों की पढाई तक छुड़वा दी है। वहीं इस मामले के बाद से एक के बाद एक इसी तरह के मामले सामने आना शुरू हो गए हैं। जिसके चलते अब कई संगठन भी इसमें कूद पड़े हैं।
आपको बता दें कि बहुचर्चित ज्योति मौर्य प्रकरण के अहम किरदार महोबा जिले में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ महिलाओं के विश्व प्रसिद्ध संगठन गुलाबी गैंग की महिलाएं अब सड़को पर उतर आईं हैं। गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में गुलाबी गैंग ने प्रदर्शन कर मनीष दुबे की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा है।

ज्योति मौर्या और मनीष दुबे के खिलाफ गुलाबी गैंग उत्तरी सड़कों पर
दरअसल, महोबा मुख्यालय में आज गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय कमांडर संपत पाल के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा महोबा जिले में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ 'महोबा बचाओ, मनीष दुबे को भगाओ' के नारे लगाए गए और सदर तहसील में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार रॉय को सौपा गया।

दोनों को बर्खास्त कर जेल भेजो - संपत पाल
गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कहा, "ज्योति मौर्य और मनीष दुबे को लेकर लोग कबि बन गए और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। ज्योति मौर्य ने एक महिला एसडीएम होकर पूरे देश की बहनों की धज्जियाँ उड़ा दी। जो लडकियां आज पढ़ रही है, उनके सपनों पर पानी फेर दिया। आलोक मौर्य की दास्तां सुनकर हर आदमी डर गया है। ज्योति मौर्य और आलोक दुबे को जेल जाना चाहिए। इन दोनों पर सरकार कार्यवाही करे नही तो गुलाबी गैंग धरना प्रदर्शन करेगी।"

'इनकी वजह से पूरे देश में बहनों का भविष्य अंधकार में'
एसडीएम सदर संजीव राय ने बताया कि गुलाबी गैंग की कमांडर द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया है। जिसके संदर्भ में कहा गया कि इनकी वजह से पूरे देश में बहन बेटियों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है। अब ज्यादातर पति अपनी पत्नी को पढ़ाने में और आगे बढ़ाने में हिचक रहे हैं। इसलिए इनपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हे बर्खास्त कर जेल भेजा जाना चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications