कुएं की खुदाई के वक्त मिट्टी धंसने से महोबा में 4 मजदूर दबे, 2 सगे भाइयों की मौत
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के घुटवई मोजा इलाके में एक निमार्णाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 4 मजदूर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी वहां पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत 2 लाशों को निकाला गया। इस हादसे में 2 सगे भाइयों की मौत हुई, जबकि, अन्य 2 मजदूरों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मजदूर भाइयों की मौके पर ही मौत होने से परिजनों में मातम पसर गया है। यह घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब लघु सिंचाई विभाग के कुएं की मिट्टी धंस गई थी। वे मजदूर निर्माणाधीन कुएं के मलबे में दब गए। बताया गया कि, आपदा प्रबंधन की टीम के साथ सरकारी एम्बुलेंस की मदद से सभी को बचाने के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जिले के एएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दमोरा गांव में रहने वाले रामनरेश सिंह के खेत में लघु सिंचाई विभाग द्वारा कुआँ का निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं, अचानक मिट्टी के टीले धंसने से काम कर रहे 4 मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें रति राम और महेंद्र की मौत हो गई। आशाराम और राम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications