आधी रात को बहू के कमरे में पहुंचा ससुर, सुबह होते ही मिली दो लाशें

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दंपत्ति की रात में सोते वक्त धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घर में रुके दो रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया गया। फिलहाल, पुलिस मृतक की बहू का प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वजह बता रही है। मृतक दंपत्ति के बेटे ने बताया कि वह घर में सो रहा था। उसे इस हत्या के बारे में जानकारी नहीं है। दो रिश्तेदार घर पर रुके हुए थे, घटना के बाद से वह भी फरार हैं। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और बाकी की तलाश कर रही है।

Recommended Video

      आधी रात को बहू के कमरे में पहुंचा ससुर, सुबह होते ही मिली दो लाशें
      elderly couple life lost in mahoba

      घर में आए थे दो रिश्तेदार युवक

      श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के भैरोंगंज मुहाल के रहने बाले 61 वर्षीय गंगाधर अपनी पत्नी भुम्मन, लड़के प्रेमचंद और बहू अनिता के साथ रहते थे। दो दिन पहले दो रिश्तेदार देवपाल और मोहित आकर घर मे रुके हुए थे। बताया जा रहा कि देर रात गंगाधर ने अपनी बहू को घर आए रिश्तेदार के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद ही दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए।पुलिस ने मामले में एक आरोपी देवपाल को गिरफ्तार कर लिया। मृतक दंपत्ति के बेटे प्रेमचंद्र ने बताया कि वह घर मे सो रहा था। उसे इस हत्या के बारे में जानकारी नहीं है। दो रिश्तेदार घर पर रुके हुए थे, घटना के बाद से वह भी फरार हैं।

      ससुर ने बहू को रिश्तेदार संग आपत्तिजनक ​हालत में देखा

      अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गंगाधर के घर बहू की बहन का देवर देवपाल, जो कई दिनों से घर पर रुका हुआ था हत्या के बाद से फरार हो गया। संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया और उसने बताया कि अनिता ने फोन करके बुलाया था, जिसके साथ एक और व्यक्ति था। रात में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ जाने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। यह प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसमें एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार चल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+