विदाई से पहले कांपने लगा दूल्हे के शरीर का ये हिस्सा, दुल्हन बोली- नहीं जाऊंगी ससुराल

महोबा। यूपी के महोबा में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ने विदाई से पहले ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुनकर शादी घर में हड़कंप मच गया। दोनों परिवारों के होश उड़ गए। पहले घरवालों ने फिर परिवार के अन्य सदस्यों ने दुल्हन को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बाद बरात बिना दुल्हन बैरंग लौट गई।

पढ़ें पूरा मामला

पढ़ें पूरा मामला

मामला यूपी में महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे का है। देवेंद्र कुमार पुत्र स्व. दीनदयाल रैक्वार की शादी थाना अजनर के ग्राम कुढ़ई गुढ़ा निवासी राजेंद्र की बेटी सुनीता से तय हुई थी। बुधवार रात एक मैरिज हॉल बरात पहुंची। लड़की वालों ने धूमधाम से बरात का स्वागत किया। हंसी खुशी के साथ वैवाहिक रस्में हुईं। वर और वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि के सात फेरों तक शादी के कार्यक्रम हुए।

'दूल्हे के हाथ-पैर कांपते हैं, उसके साथ नहीं जा सकती'

'दूल्हे के हाथ-पैर कांपते हैं, उसके साथ नहीं जा सकती'

गुरुवार की सुबह विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान अचानक से दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। दुल्हन से वजह पूछी गई तो उसने कहा कि दूल्हे के हाथ-पैर कांपते हैं, इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। उसने कहा कि रात में वह दूल्हे को ठीक से देख नहीं पाई।

काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

काफी समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

वर और वधू पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला ने भी दुल्हन को समझाया, लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाह संबंध खत्म कराया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+