VIDEO: BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत के बिगड़े बोल, अधिकारियों को दी जूतों से मारने की धमकी

महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते है। कोरोना वायरस संकट के बीच एक बार फिर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हलचल मच गई है। दरअसल, वायरल वीडियो में भाजपा विधायक ने अधिकारियों को जूतों से मारने की धमकी दी है।

BJP MLA Brij Bhushan Rajput threatens government officials

गेहूं खरीद केंद्र पर कमीशन मांगने पर भड़के भाजपा विधायक
चरखारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का वीडिया वायरल हुआ तो राजनीतक गलियारों और प्रशासनिक तंत्र में हलचल मच गई। दरअसल, दो दिन पहले विधायक ब्रजभूषण राजपूत भेष बदल कर गेहूं खरीद केंद्र पहुंचे थे और अपनी फसल बेचने की बात कही। इस पर खरीद केंद्र प्रभारी ने कमीशन मांगा। गेहूं खरीद में कमीशन लिए जाने का विधायक ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। उसी स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करते हुए विधायक ब्रजभूषण राजपूत काफी उत्तेजित हो गए।

जूता मारने की दी धमकी, कहा सम्मान में आएगी दिक्कत
इसके बाद बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अधिकारियों को जूता मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि सम्मान में दिक्कत आएगी, बर्दास्त नहीं किया जाएगा, जूता चलेगा जूता। वास्तव में यही करूंगा, अगर किसानों से यह रुपया लेंगे तो मैं अपना जूता चलाऊंगा। उन्होंने कहा, 'एक बार मुख्यमंत्री जी को शिकायत करूंगा, आगर कार्रवाई नहीं होती है तो घर से बाहर निकलकर जूता चलाऊंगा।' मेरे खिलाफ मुकदमे लिखना हो तो लिख लो। बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि अब अधिकारी अपमानित होगा। मैंने बहुत से अधिकारियों को लहंगा, चुनरी पहनवाकर मांगे भरवा दी है, जो भ्रष्टाचारी थे।

पैसा लेने से पहले सोचेगा अधिकारी
अधिकारियों को धमकी देते हुए बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि मगर मुझे यह बर्दाश्त नहीं होगा कि मेरे किसान का शोषण होता रहे। अब तुम लोग सुधार जाओ, वरना अब मैं सुधारने को तैयार बैठा हूं, अब जूता चलेगा जूता। इतना जूता मारेंगे कि कोई अधिकारी पैसा लेने से पहले सोचेगा।

डीएम-एसएसपी पर दिया था विवादित बयान
हाल ही में बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश बॉर्डर पर गुजरात, महाराष्ट्र से आए हजारों मजदूर फंसे हुए हैं। बेबस, बदहाल मजदूर भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर हैं। ऐसे में मजदूरों की हालत देखकर बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत बिफर गए। उन्होंने डीएम से लेकर एसपी तक पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में बड़े बड़े आंदोलन करने के बाद बीजेपी विधायक बना हूं, ऐसे ही नहीं है। डीएम-एसपी अनाड़ी, चोर और दलाल हैं। अधिकारी अपनी डिग्री से नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों से महान बनता है।

ये भी पढ़ें:-एक और बीजेपी MLA बृजभूषण ने मुस्लिम सब्जी विक्रेता को धमकाया, वायरल हुआ वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+