Maharashtra: महिला ने अटल सेतु से सम्रुद में लगाई छलांग, ड्राइवर ने बाल पकड़ कर ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
Mumbai Atal Setu Video: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित समुद्र पर बने अटल बिहारी वाजपेयी ट्रांस हार्बर लिंक ब्रिज (अटल सेतु पुल) से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के अटल सेतु (MTHL) अब लोगों के लिए सुसाइड प्वांइट बनता जा रहा है। इस अटल ब्रिज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला इस ब्रिज से नीचे समुद्र में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास करती नजर आ रही है। हालांकि महिला को एक कैब चालक ने उसे मौके पर बचा लिया।

मुंबई पुलिस के अनुसार ये घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है। समुद्र में कूद कर जान देने की कोशिश करने वाली ये महिला मुलुंद की रहने वाली है। ये महिला कैब करके यहां धार्मिक तस्वीरें विसर्जित करने के बहाने अपनी कैब से नीचे उतरी थी।
31 वर्षीय कैब ड्राइवर संजय यादव ने बताया कि उसने समुद्र के बीचों बीच बने अटल ब्रिज पर जब उसकी कैब पहुंची तो महिला ने कार रुकवाई और नीचे उतर गई और धार्मिक फोटो विसर्जित करने के बहाने रेलिंग पार की।
पुल के नीचे महिला ने लगा दी थी छलांग
पुल के बीच गाड़ी रुकते ही वहां पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को सूचना मिल गई और पुलिस के पहुंचते ही उसने नीचे छलांग लगा दी लेकिन टैक्सी ड्राइवर संजय यादव की तुरंत उसके बाल अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया।
वीडियो में महिला छलांग लगाने के बाद ड्राइवर के हाथ में पकड़े गए बालों के कारण टगी नजर आ रही है हालांकि तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस के चार कान्सटेबल रेलिंग पार कर उतर कर जल्दी से महिला को बचाने में मदद की।
पुलिस ने बताया महिला ने धार्मिक फोटो फ्रेम को समुद्र में विसर्जित करने के नाम पर टैक्सी वाले को पुल पर रुकने के लिए कहा था। जैसे ही गाड़ी रुकी, पुल पर निगरानी कर रही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही वह पुल से कूदने लगी और ड्राइवर ने बचा लिया।
STORY | Woman loses balance while sitting on Mumbai's Atal Setu safety barrier, saved by alert cop
READ: https://t.co/Oo0bUQUbXK
VIDEO: #MumbaiNews #atalsetubridge
(Source: Third Party) pic.twitter.com/XigNg5G2Yr
— Press Trust of India (@PTI_News) August 17, 2024
मुलुंड निवासी इस महिला की उम्र 56 साल है। न्हावा शेवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधीक्षक अंजुम बागवान अनुसार महिला के परिवारवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है।
अटल सेतु पर अब तक दो लोग कर चुके हैं सुसाइड
बता दें ये पहला मामला नहीं है इससे पहले एक युवक और उससे पहले एक महिला ने इसी अटल सेतु पुल से सम्रुद्र में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
जिसमें एक शख्स ने 24 जुलाई 2024 को कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी थी, वो अपनी कार खुद ड्राइव करके यहां आया था और बीच समुद्र पर पुल पर गाड़ी खड़ी कर छलांग लगा दी थी। जिसके बाद इस पुल पर पुलिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
मार्च 2024 में डॉक्टर ने अटल सेतु से कूद कर दी थी जान
अटल सेतु पर सबसे पहले 20 मार्च को ठाणे की एक 43 वर्षीय महिला डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह ने इसी पुल से समुद्र में छलांग लगाकर जान दे दी थी। उसके परिवार वालों ने ये ही बताया था कि उक्त डॉक्टर ड्रिपेशन का शिकार थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications