Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई में अटल सेतु से समुद्र में छलांग लगाकर शख्‍स ने की आत्‍महत्‍या, चार महीने में घटी ये दूसरी घटना

मुंबई में कुछ समय पहले बने प्रसिद्ध अटल सेतु (MTHL) से एक शख्‍स ने समुंदर में छलांग लगाकर अपनी आत्‍महत्‍या कर ली है। ये घटना अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्‍चर हो गई है। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Atal Bridge in Mumbai

अटल सेतु से समुद्र में कूद कर दी जान

अटल सेतु से समंदर में छलांग लगाने वाली ये घटना 24 जुलाई की भरी दोपहर 12.30 बजे की है। बुधवार की दोपहर में अटल सेतु के मुंबई ट्रांस हाब्रर लिंक पर एक टाटा नेक्‍सन कार रुकी और उसमें से एक शख्‍स नीचे उतकर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और चंद सेकेंड में ही समंदर मे छलांग लगा ली। ये पूरी घटना अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिससे इस घटना का खुलासा हुआ।

Atal Bridge in Mumbai

जानें कौन है ये शख्‍स?

दरअसल, अटल सेतु से छलांग लगाकर समुंदर में छलांग लगाने वाला शख्‍स 38 वर्षीय श्रीनिवास था। मुंबई के डोम्बिवली निवासी श्रीनिवास पेशे से इंजीनियर था। चूंकि इस शख्‍स को अटल सेतु के न्‍हावा शेवा छोर पर गाड़ी चलाते हुए देखा गया इसलिए नहवा-शेवा की पुलिस घटना की जांच कर रही है। अटल सेतु बचाव दल, तटीय पुलिस और स्थानीय मछुआरे भी श्रीनिवास के शव की तलाश कर रहे हैं।

जानें क्‍यों 38 साल की उम्र में श्रीनिवास ने की आत्‍महत्‍या?

सीसीटीवी फुटेज में श्रीनिवास दोपहर करीब 12:30 बजे अटल सेतु पर किनारे गाड़ी पार्क करके उतरता हुआ नजर आया इसके बार उसने समुंद्र में छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। परिवार के सदस्यों ने खुलासा किया कि श्रीनिवास गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिस कारण वो काफी परेशान था। वहीं पुलिस ने बताया पुलिस ने खुलासा किया कि श्रीनिवास ने इससे पहले 2023 में कुवैत में काम करते समय फ़्लोर क्लीनर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

चार माह पहले अटल सेतु से इस महिला ने की थी आत्‍महत्‍या

बता दें अटल सेतु से समुंद्र में छलांग लगाकर आत्‍महत्‍या करने वाला ये दूसरा मामला है। इससे पहले 20 मार्च को ठाणे की एक 43 वर्षीय महिला डॉक्‍टर किंजल कांतिलाल शाह ने ऐसे ही अटल सेतु से समुंद्र में छलांग लगाकर जान दे दी थी। आत्‍महत्‍या करने वाली महिला डॉक्‍टर के घर एक सुसाइट नोट मिला था।।

महिला डॉक्‍टर ने क्‍यों किया था सुसाइड?

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि वो डिप्रेशन का शिकार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। मुंबई के परेल स्थित एक अपार्टमेंट में अपने दादा के साथ रहती थी। हालांकि ये महिला डॉक्‍टर अटल सेतु पर टैक्‍सी से पहुंची थी और उसने अटल सेतु के बीच में पहुंचते ही ड्राइवर को गाड़ी रोकने को कहा था। ड्राइवर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसने बीच पुल पर गाड़ी रोकने से इनकार भी किया लेकिन उसने जिद की तो उसने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही वो गाड़ी से उतर और पुल से नीचे कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली थी।

डरा देंगे मुंबई में आत्‍महत्‍या के ये आंकड़े

2023 की नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटा (NCRB) के मुताबिक महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में हर दिन 4 व्यक्ति खुदकुशी कर मौत को गले लगाते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार दो सालों में मुंबई में आत्‍महत्‍या के मामलों में 17 फीसदी बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। इसमें ये भी दावा किया गया था कि हर दिन मुंबई में ऐसे 80 मामले सामने आते हैं जिसमें लोग जान लेने की कोशिश करते हैं।

युवा क्‍यों मौत को लगा रहे गले?

साइकॉलजिस्‍ट के अनुसार मायानगरी मुंबई में बड़ी संख्‍या में बाहर से लोग आते हैं और कई कारणों से तनाव और अकेलेपन का शिकार होकर आत्‍महत्‍या जैसे कदम उठाते हैं। साइकॉलजिस्‍ट की माने तो युवाओं और अधेड़ उम्र में सुसाइड बढ़ने का प्रमुख कारण स्‍वयं से की जा रही अधिक उम्‍मीद करना है। इसके अलावा दिखावटी दुनिया में स्‍वयं को परफेक्‍ट दिखाने के लिए वो अपनी क्षमता से अधिक अपने खर्चे बढ़ाकर कर्ज के जाल में फंस जाते हैं और समाज में बदनामी के डर से आत्‍महत्‍या जैसा कदम उठाते हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+