TV को लेकर सास-बहू में हुआ संग्राम, गुस्साई महिला ने चबा डाली सास की अगुलियां
ठाणे, 12 सितंबर। समाज में लोगों की सहनशीलता इतनी कम हो गई है कि वो छोटी-छोटी बातों पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। ऐसा ही एक वाकया महाराष्ट्र से आया है। यहां टेलीविजन वॉल्यूम बढ़ाने को लेकर हुए झगड़े में सोमवार, 5 सितंबर की रात एक 60 वर्षीय महिला को उसकी बहू (32) ने उसके दाहिने हाथ की तीन उंगलियों पर कथित तौर पर काट लिया था। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ के शिवाजी नगर थाने ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक यह अजीबोगरीब घटना अंबरनाथ (पूर्व) के वडवाली इलाके में हुई। सोमवार को सास भजन गा रही थी, इस दौरान बहू ने टीवी की आवाज तेज कर दी। इससे सास को दिक्कत होने लगी। इस पर सास ने बहू को आवाज कम करने के लिए कहा। इस पर सास और बहू में लड़ाई हो गई है। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि बहू ने सास की तीनों अंगूलियों पर काट लिया।
शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन, अंबरनाथ (पूर्व) के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक भगत ने कहा कि 60 वर्षीय महिला से शिकायत मिली है कि उसकी तीन उंगलियों पर काट लिया गया था। मामले में उसकी 32 वर्षीय बहू के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मुताबिक मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। क्योंकि सास-बहू का मामला पिछले कुछ वर्षों से अदालत में चल रहा है। इसके अलावा यह पारिवारिक विवाद का मामला लगता है। यही वजह है कि बहू को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दांत से काटने की वजह से सास घायल हो गई थी। इसके चलते उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। वहीं, पुलिस अधिकारी भगत ने आगे कहा कि सास-बहू के बीच बहस के दौरान बेटा भी चल रहे विवाद में पड़ गया। इस पर महिला ने अपने पति और सास को धमकी दी की कि वह उन दोनों लोगों को देख लेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक परिवार में लंबे समय से लड़ाई चल रही है, और पति-पत्नी के बीच तलाक का मामला भी अदालत में चल रहा है। आरोपी महिला ने तीन शादियां की हैं, जबकि उसके पति ने दो शादियां की हैं। जब भी बहू अपनी सास के घर आती है, तो किसी न किसी बात पर झगड़ा हो जाता है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में अब पवार को लगने वाला है झटका, शिंदे के संपर्क में एनसीपी विधायक












Click it and Unblock the Notifications