'क्या आप मेरे Valentine बनोगे' शख्स ने मुंबई पुलिस से पूछा तो मिला ये जवाब, जीत रहा लोगों का दिल
ट्विटर यूजर सैमुअल लोप्स ने मुंबई पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि 'क्या आप मेरी वैलेंटाइन बनोगी?
Mumbai Police Valentine: मुंबई पुलिस कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए अपनी मनोरंजक पोस्ट और मजाकिया प्रतिक्रियाओं के लिए फेमस है। वे यूजर को खास अंदाज में जवाब देते हैं। इस बीच उनके अनोखे जवाब ने लोगों का दिल जीत रहा है। मुंबई पुलिस ने वेलेंटाइन के दिन एक यूजर का दिल बना दिया। वेलेंटाइन डे 2023 के मौके पर एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस से पूछा क्या आप मेरे वेलेंटाइन बनोगी? इसके बाद मुंबई पुलिस ने मजेदार जवाब दिया है।

दिया मजेदार जवाब
ट्विटर यूजर सैमुअल लोप्स ने मुंबई पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि 'क्या आप मेरी वैलेंटाइन बनोगी? मुंबई पुलिस ने लोप्स के जवाब में कहा कि क्यों नहीं सैमुअल हमें अच्छा लगेगा। हम प्यार करेंगे लेकिन हम केवल एक के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते हैं।

यूजर्स का जीत रहा दिल
उन्होंने कहा कि आशा है कि आपको अविभाजित ध्यान न मिलने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। जैसा कि हम केवल एक के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकते हैं, हम प्रत्येक मुंबईकर के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुंबई पुलिस के चुटीले जवाब ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

'वैलेंटाइन्स का सबसे बड़ा उपहार' होगा
वहीं इस मौके पर कई लोगों ने जोक्स भी उड़ाए। एक यूजर ने लिखा कि काश मेरे वैलेंटाइन ने इतनी जल्दी मेरी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली होती। मुंबई पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के बाद लोपेज ने भी इस अवसर का उपयोग उनसे अपने खोए हुए स्मार्टफोन को खोजने के लिए अनुरोध करने के लिए किया और कहा कि यह 'वैलेंटाइन्स का सबसे बड़ा उपहार' होगा।

मोबाइल खोजने में मदद करने को कहा
@MumbaiPolice तो कृपया मेरे 26000 हजार रुपये के मोबाइल फोन को खोजने में मेरी मदद करें, जो 11 फरवरी को ट्रेन नंबर 19016 सौराष्ट्र एक्सप्रेस से चोरी हो गया था। अगर आपको मिल जाए तो यह वैलेंटाइन का सबसे बड़ा तोहफा होगा।
Recommended Video


मुंबई पुलिस ने किया ये प्रॉमिस
प्रॉमिस डे के मौके पर मुंबई पुलिस ने एक और ट्वीट शेयर करते हुए वादा किया कि वे हमेशा मुंबईकरों की सेवा में रहेंगे।
सिर्फ एक 'प्रॉमिस डे' ट्वीट नहीं बल्कि हर रोज का वादा।
यह भी पढ़ें- नागालैंड मंत्री तेमजेन इम्ना ने वेलेंटाइन डे पर सिंगल लोगों के लिए शेयर किया खास मैसेज, जीत रहा यूजर्स का दिल












Click it and Unblock the Notifications