नागालैंड मंत्री तेमजेन इम्ना ने वेलेंटाइन डे पर सिंगल लोगों के लिए शेयर किया खास मैसेज, जीत रहा यूजर्स का दिल
इस पोस्ट को अबतक 1600 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है। 6 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस तोहफे के प्रति आभार रहें। क्योंकि ये आजादी हर किसी को नहीं मिलती
Nagaland Minister Temjen Imna along on Valentines Day: नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। इसके बाद एक बार फिर वे सोशल मीडिया पर छा गए हैं। उन्होंने वेलेंटाइन डे पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सिंगल लोगों के लिए खास मैसेज पोस्ट किया है। जिसके बाद यह पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि फ्रीडम एक गिफ्ट है, जो हर किसी के लिए नहीं है। आइए हम अपने दिन को संजोएं। हील सिंगल्स।

इंटरनेट यूजर्स कर रहे रिएक्ट
इसमें कोई शक नहीं कि नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग सोशल मीडिया के फेवरेट हैं। वे कोई भी पोस्ट करते हैं, यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। वैलेंटाइन डे पर मंत्री के सिंगल लोगों के लिए खास मैसेज ने लोगों को दिल जीत रहा है। इंटरनेट यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

हर किसी को नहीं मिलती ये आजादी
इस पोस्ट को अबतक 1600 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है। 6 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। 23 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस तोहफे के प्रति आभार रहें। क्योंकि ये आजादी हर किसी को नहीं मिलती है।

लोगों का दिल जीत रहा पोस्ट
तेमजेन इम्ना अलोंग उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। अपने बेबाक अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते रहते हैं। इससे पहले भी उनके पोस्ट कई बार लोगों का दिल जीता है। और वह सोशल मीडिया सनसनी बन जाते हैं।

'रहम करो'
एक यूजर ने लिखा कि 'मुस्कुराता चेहरा संदेश को दूर-दूर तक ले जाता।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "कुछ रहम करो उन पर जिन्होंने अपनी मर्जी से मुश्किल रास्ता चुना।
Recommended Video


लोगों को अविवाहित रहने के लिए प्रेरित किया था
अन्य यूजर ने लिखा कि "मेरा वोट AISM (अखिल भारतीय एकल आंदोलन) के अध्यक्ष के रूप में @AlongImna के लिए जाता है"। "लेकिन आपकी अभिव्यक्ति कुछ और कह रही है। जुलाई 2022 में, अलोंग ने लोगों को अविवाहित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
Freedom is a gift not meant for everyone.
Let us cherish our day. Heil Singles! pic.twitter.com/4icAaRZNPv
— Temjen Imna Along (@AlongImna) February 14, 2023
यह भी पढ़ें- Nagaland Election: नागालैंड में BJP मजबूत, जानिए सीटों को बंटवारे पर क्या बोले तेमजेन इम्ना












Click it and Unblock the Notifications