ढाई साल कर्मयोगी की तरह करेंगे काम, अगले 5 वर्षों के लिए बनाएंगे बहुमत की सरकार - डिप्टी सीएम फडणवीस

नई दिल्ली, 05 जुलाई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी की जा रही है। सीएम एकनाथ शिंदे के विश्वासमत हासिल करने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जल्द ही राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। वहीं डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र में बेहतर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा है कि वो राज्य के विकास के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे।

Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि हमें महाराष्ट्र में ढाई वर्ष कार्य करने की जो जिम्मेदारी मिली है उसमें कर्मयोगी की तरह काम करना होगा। डिप्टी सीएम ने कहा 'महाराष्ट्र को भारत का नंबर वन राज्य बनाने के लिए चौबीसों घंटे कम करेंगे। हम न केवल सत्ता में इन 2.5 वर्षों को पूरा करेंगे बल्कि अगले 5 वर्षों के लिए बहुमत के साथ सरकार भी बनाएंगे'।

इससे पहले 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। नई सरकार के गठन के अब सरकार के मंत्रिमंत्रडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने विश्वास मत जीतने के विभागों के आवंटन को लेकर विचार करने के लिए समय देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इस विषय पर चर्चा करने के लिए उन्हें कुछ समय चाहिए।

शिंदे ने कहा 'हमें शांति से सांस लेने दें। यह सब काफी उथल-पुथल भरा था। मैं और फडणवीस बैठकर मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी बात करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+