क्या साथ आएंगे शरद पवार और अजित पवार? चाचा-भतीजे की मुलाकात के बाद किए जा रहे दावे
Sharad Pawar, Ajit Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को दिल्ली में अपने चाचा और एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार के 84वें जन्मदिन पर मुलाकात की। ये मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण हो गई क्योंकि इसने पवार परिवार के साथ आने की अटकलों को फिर से हवा दे दी।
चाचा-भतीजे की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारें में दोनों के नजदीक आने के दावे किए जा रहे हैं। दाेनों राजनीतिक दिग्गजों की मुलाकात के राजनीतिक हलकों में अलग-अलग मायने लगाए जा रहे हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं।

"पवार साहब और दादा का खून का रिश्ता"
एनसीपी पुणे शहर के अध्यक्ष दीपक मानकर ने चाचा भतीजे की मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा , "पवार साहब और दादा का खून का रिश्ता है। दादा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए वहां गए थे।"
शरद पवार और अजित पवार के साथ आने की संभावनाओं पर मानकर ने कहा "जो लोग आज साथ हैं, वे भविष्य में अलग हो जाएंगे और जो अलग हो गए हैं, वे आज साथ आ जाएंगे।"
शरद पवार को अजित दादा को राय देनी चाहिए
डिप्टी सीएम अजित पवार और शरद पवार की मुलाकात पर शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा "शरद पवार साहब कभी एक पार्टी से जुड़े नहीं रहे, वो कई बार कांग्रेस के साथ रहे और कई बार छोड़ दिया। संभावना है कि शरद पवार और अजित पवार भविष्य में ये एक साथ आ सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि बातचीत चल रही है और सभी नेता एकजुट हो सकते हैं। उन्हें अजित दादा को राय देनी चाहिए उनको भी संभालना चाहिए।''
ये पवार हैं कभी भी एक हो सकते हैं
संजय सिरशाट ने ये भी कहा बीते महीने से जो कुछ हो रहा है इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच बातचीत चल रही है। अगर शरद पवार और अजित पवार साथ आते हैं तो रानजीति में अलग समीकरण बनना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा ये कोई बड़ी बता नहीं है,ये पवार है, इन्हें एक होने में कोई दिक्कत नहीं है। ये कभी भी एक हो सकते हैं।
शरद पवार की विचारधारा इनसे मेल नहीं खाती
वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शरद पवार गुट की सहयोगी पार्टी शिवसेना यूटीबी के सांसद संजय राउत ने अजित पवार और शरद पवार के फिर से साथ आने की संभावनाओं को खारिज कर दिया और कहा "शरद पवार की विचारधारा भाजपा और आरएसएस से मेल नहीं खाती। शरद पवार और हम एक साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications