सचिन वाजे के निलंबन पर बोले देवेंद्र फडणवीस, जब 2004 में सस्पेंड कर दिया था तो क्यों हुई रिजॉइनिंग
मुंबई। एंटीलिया केस में सचिन वाजे की गिरफ्तारी और फिर मुंबई पुलिस से उनके निलंबन के बाद अब महाराष्ट्र की सियासत में रोजाना आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र देवेंद्र फडणवीस ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि भले ही सचिन वाजे को अब सस्पेंड कर दिया गया हो, लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि जब उन्हें (सचिन वाजे) 2004 में सस्पेंड कर दिया गया था तो उन्हें फिर से नियुक्त क्यों किया गया?

Recommended Video
2018 में शिवसेना ने मुझपर भी डाला था दबाव- फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि सचिन वाजे ने 2008 में वीआरएस लिया था, लेकिन बाद में उनके खिलाफ जांच के चलते उनका वीआरएस स्वीकार नहीं किया गया। इसके अलावा 2018 में शिवसेना ने मुझपर वीआरएस को वापस लेने के लिए दबाव डाला था, लेकिन मैंने मना कर दिया।
NIA ने सचिन वाजे को किया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि हाल ही में API सचिन वाजे को मुंबई पुलिस से हाल सस्पेंड कर दिया था। NIA ने उनको गिरफ्तार किया था। बता दें कि सचिन वाजे को लेकर महाराष्ट्र सरकार बीजेपी के निशाने पर है। बीजेपी लगातार शिवसेना सरकार पर सचिन वाजे को राजनीतिक समर्थन देने का आरोप लगा रही है।
मुंबई पुलिस कमिश्नर का हुई तबादला
बता दें कि बुधवार को इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया और उनकी जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर भी देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनसुख हिरेन की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए और इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच सचिन वाजे को ही क्यों सौंपी गई इसका भी पता लगना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications