कौन हैं विवेक फानसलकर, जिन्हें जाते-जाते उद्धव ठाकरे बना गए मुंबई पुलिस का कमिश्नर

कौन हैं विवेक फानसलकर, जिन्हें जाते-जाते उद्धव ठाकरे बना गए मुंबई पुलिस का कमिश्नर

मुंबई, 30 जून: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले उद्धव ठाकरे ने कई बड़े फैसले किए हैं। इन्ही में एक बड़ा फैसला था कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फानसलकर को मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर बनाना। जी हां, महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को आईपीएस अधिकारी विवेक फानसलकर को मुंबई पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया है। विवेक फानसलकर संजय पांडे की जगह लेंगे क्योंकि संजय पांडे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आइए जानें कौन हैं विवेक फानसलकर, जिन्हें जाते-जाते उद्धव ठाकरे बना गए मुंबई पुलिस का कमिश्नर?

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं विवेक फानसलकर

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं विवेक फानसलकर

विवेक फानसलकर 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 2018 में विवेक फानसलकर को ठाणे के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति से पहले विवेक फानसलकर 2016 से मुंबई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक थे। 1989 बैच के अधिकारी विवेक फानसलकर ने ठाणे में दो समुदायों के बीच एक सप्ताह से चल रहे दंगों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विवेक फानसलकर का करियर?

विवेक फानसलकर का करियर?

-1991-93 तक अकोला में विवेक फानसलकर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया।

-1993-95 तक विवेक फानसलकर राज्यपाल डॉ पीसी एलेक्जेंडर के एडीसी थे।

-1995-98 तक विवेक फानसलकर वर्धा और परभणी में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे।

1998-2000 तक विवेक फानसलकर नासिक के पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात थे।

इन पदों पर भी रह चुके हैं विवेक फानसलकर

इन पदों पर भी रह चुके हैं विवेक फानसलकर

-2000-03 तक विवेक फानसलकर नागपुर में पुलिस अधीक्षक, सीआईडी (अपराध) के तौर पर कार्यरत थे।

-2003-07 तक विवेक भारतीय कपास निगम के सतर्कता निदेशक थे।

-2007-10 तक विवेक पुणे और ठाणे के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रह चुके हैं।

-2010-14 तक विवेक फानसलकर संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) थे।

-2014-15 तक विवेक संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) के पद पर थे।

-2015-16 से विवेक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आतंकवाद निरोधी दस्ता, मुंबई) भी रह चुके हैं।

-2016-18 तक विवेक अपर पुलिस महानिदेशक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, मुंबई)। रह चुके हैं।

-2018-22 तक विवेक फानसलकर ठाणे पुलिस आयुक्त थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+