कौन है ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आन्वी कामदार? जिसकी रील बनाते हुए हो गई मौत
Who is Aanvi kamdar: सोशल मीडिया के लिए चंद मिनटों की रील बनाकर आम इंसान रातों-रात पूरी दुनिया में फेमस हो जाता है, लेकिन कई बार ये रील्स बनाकर ज्यादा पैसा कमाने का चस्का जान के लिए जोखिम बन जाता है। ऐसा ही कड़वा सच ट्रैवल इन्फलुएंसर आन्वी कामदार के साथ हुई घटना बयां कर रही है, जो झरने पर रील बनाकर पॉपुलर होने के चक्कर में महज 27 साल की उम्र में मौत की नींद सो गईं।

जी हां हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कुंभ झरने में खाई में गिरकर मरने वाली 27 वर्षीय आन्वी कामदार की। जिसकी मौत के बाद उसके मां-बाप और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दोस्तों के साथ घूमने गई थी आन्वी कामदार
ट्रैवल इन्फलुएंसर आन्वी कामदार 16 जुलाई को अपने सात दोस्तों के साथ महाराष्ट्र के रायगढ़ के मानगांव में प्रसिद्ध कुंभे झरने पर मानसून के मौसम में घूमने पहुंची थीं।
रील बनाने के चक्कर में चली गई जान
इसी दौरान आन्वी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए झरने और आस-पास की फोटो ले रही थी और पैर फिसलने के कारण 300 फुट गहरी खाई में गिर गईं। छह घंटे की खोज के बाद बचाव दल को वो जीवित तो मिली लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इंस्टाग्राम की पॉपुलर ट्रैवल इन्फलुएंसर आन्वी
27 साल की ट्रैवल इन्फलुएंसर आन्वी कामदार का theglocaljournal नाम से इंस्टाग्राम पर ब्लॉग है की मौत से उनके लाखों फॉलोअर्स को झटका लगा है। आन्वी के इंस्टाग्राम पर 2,50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आन्वी ने थोड़े ही समय में ट्रैवेल ब्लॉगर के तौर पर खूब प्रसिद्धि हासिल की।
खतरों की खिलाड़ी आन्वी
देश ही नहीं विदेशों में भी जाकर आन्वी अपने फॉलोअर्स के लिए वीडियो शूट करती थीं। उनके इन्स्टा ब्लॉग पर कई ऐसे वीडियो हैं जहां पर खतरनाक लोकेशन पर अपनी जान जोखिम डाल कर वो अपनी रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। किसी वीडियो में वो खतरनाक पत्थरों पर ऊंचाई पर खड़ी नजर आ रही हैं तो किसी में सफारी की सैर के दौरान जंगल के राजा शेर की वीडियोग्राफी करती नजर आ रही हैं।
कौन हैं आन्वी कामदार?
आन्वी कामदार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट लेकिन और सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के बाद वोअधिकांश समय रील और वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहती थीं। वर्तमान समय में आवनी मुंबई में रहती थी इससे पहले दिल्ली में रहीं। आवनी को घूमना, लग्जरी लाइफ बिताना और नई-नई जगह एस्सप्लोर करना बेहद पसंद था। ये ही वजह थी कि वो ट्रैवल इन्फलुएंसर बनी और थोड़ें ही समय में जबरदस्त कामयाबी हासिल की लेकिन ये शौख उनकी मौत की वजह बन गया।












Click it and Unblock the Notifications