Badlapur Row: "ठाए, ठाए, ठाए" किसने चलाई अक्षय शिंदे पर गोली? क्‍या है 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' से कनेक्‍शन?

Badlapur Encounter: महाराष्‍ट्र के बदलापुर के एक स्‍कूल में नर्सरी कक्षा की दो मासूम बच्चियों का यौन उत्‍पीड़न करने वाला आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में सोमवार की शाम मारा गया। स्‍कूल सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे ने कथित तौर पर चार साल की दो बच्चियों को स्‍कूल के बाथरूम में अपनी हवस का शिकार बनाया था।

नाबालिग बच्चियों के आरोपी अक्षय शिंदे को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारने वाले महाराष्‍ट्र पुलिस के इंस्‍पेक्‍टर की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कौन हैं ये पुलिस इंस्‍पेक्‍टर संजय शिंदे? इनका मशहूर 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' प्रदीप शर्मा से क्‍या है खास कनेक्‍शन?

Badlapur case accused Akshay Shinde

क्‍यों पुलिस को चलानी पड़ी अक्षय शिंदे पर गोली

बता दें बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी 24 वर्षीय अक्षय शिंदे को ठाणे के मुंब्रा बाईपास के पास पुलिस मुठभेड़ में 23 सितंबर की शाम को पुलिस ने मार गिराया था। ये घटना तब हुई जब आरोपी अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए मामले की जांच के लिए पुलिस अपने साथ जेल ले जा रही थी और उसी समय अक्षय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी से बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए गोली चला दी।

पुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने अक्षय शिंदे को किया ढेर

पुलिस के बचाव में प‍ुलिस इंस्‍पेक्‍टर ने अक्षय शिंदे पर गोली चलाई जिससे उसकी मौत हो गई। अक्षय शिंदे की पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और एक अन्य अधिकारी घायल हुए हैं। सीनियर संजय शिंदे ने मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई क्‍योंकि अक्षय शिंदे की गोलियों का जवाब देते हुए उन्होंने गोली चलाई अपने साथियों की जान बचाई।

कौन हैं पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे?

पुलिस इंस्पेक्टर संजय शिंदे का ठाणे पुलिस क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और मशहूर पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के साथ काम किया है। शर्मा को 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में जाना जाता है, उन्हें 100 से अधिक अपराधियों, विशेष रूप से मुंबई के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों को खत्म करने में उनकी अहम भूमिका रही है । नेटफ्लिक्स की डॉक्‍यूमेंट्री मुंबई माफिया: अंडरवर्ल्‍ड में भी प्रदीप शर्मा काम कर चुके हैं। हालांकि, 2006 में लखन भैया के फर्जी एनकाउंटर के लिए दोषी ठहराए जाने और सजा सुनाए जाने के बाद शर्मा के करियर का ग्राफ नीचे गिर गया।

बदलापुर यौन उत्पीड़न SIT का हिस्‍सा है संजय शिंदे?

संजय शिंदे पर 2017 में जबरन वसूल के एक केस के अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद के भाई इकबाल कासकर को ठाणे से अरेस्‍ट कर चुके हैं। इसके अलावा कई केस को हल करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं इन दिनों बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा हैं।

सीबीआई कर रही पुलिस एनकाउंटर की जांच

अक्षय शिंदे के परिवार द्वारा उनकी हत्या की गहन जांच की मांग की गई जिसके बाद इस पुलिस एनकाउंटर की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। हालांकि रिपोर्ट में साफ बताया गया है कि अक्षय शिंदे के एनकाउंटर की घटना तब हुई जब उसे आगे की पूछताछ के लिए तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था। इस अफरा-तफरी के बीच पुलिस अधिकारी संजय शिंदे और सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश मोरे घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+