कौन है शरद पवार के परिवार की नई नवेली बहू तनिष्का कुलकर्णी? कितनी पढ़ी-लिखी हैं, किस परिवार से है ताल्लुक
Who is Pawar daughter-in-lawTanishka Kulkarni: महाराष्ट्र की राजनीति में दशकों से दबदबा रखने वाले पवार परिवार में एक नई बहू की एंट्री हुई है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। यह नई सदस्य हैं तनिष्का कुलकर्णी हैं, जो शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार के साथ रविवार को शादी के बंधन में बंधी हैं। युगेंद्र और तनिष्का की शादी में पवार परिवार के तमाम वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
पवार परिवार की सांसाद बेटी सुप्रिया सुले द्वारा साझा की गई तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा तनिष्का की प्रोफाइल और उनकी बैग्राउंट को लेकर होने लगी। आखिर वे कौन हैं, किस परिवार से आती हैं, उनकी पढ़ाई-लिखाई और करियर का सफर कैसा रहा, ये लोग जानना चाह रहे हैं। आइए जानते हैं..

बता दें युगेंद्र पवार उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के पुत्र हैं। उन्हें शरद पवार का काफी करीबी माना जाता है।वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में बारामती सीट से अपने चाचा अजित पवार से हारने वाले युगेंद्र पवार ने इसी साल अगस्त में तनिष्का कुलकर्णी से सगाई की थी। युगेंद्र ने बेहद खास अंदाज में तनिष्का को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
तनिष्का कुलकर्णी किस परिवार से रखती हैं ताल्लुक?
तनिष्का कुलकर्णी मुंबई के प्रभादेवी एरिया के प्रतिष्ठित उद्योगपति परिवार से आती हैं। उनका परिवार लंबे समय से व्यवसाय में सक्रिय है और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है। इसी परिवेश में बचपन से ही उन्हें शिक्षा, अनुभव और व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देने का माहौल मिला।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं तनिष्का कुलकर्णी?
तनिष्का ने लंदन के प्रतिष्ठित कैस बिजनेस स्कूल (जो अब बेयस बिजनेस स्कूल के नाम से जाना जाता है) से फाइनेंस में ग्रेजुऐशन की डिग्री प्राप्त की है। तनिष्का की पढ़ाई केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रही। उन्होंने फाइनेंशियल मार्केट, बिजनेस मैनेजमेंट और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों को समझने पर विशेष ध्यान दिया है।
जो लोग तनिष्का को करीब से जानते हैं, वे उन्हें शांत, संयमित और स्पष्ट सोच वाली युवती बताते हैं। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद उनका भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव है। वे अपने निजी जीवन को सार्वजनिक जीवन से अलग रखने की कला जानती हैं और रिश्तों व परिवार को प्राथमिकता देती हैं।

तनिष्का और युगेंद्र पवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं
तनिष्का और युगेंद्र पवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। अगस्त 2024 में मुंबई में हुई उनकी सगाई में पवार परिवार के वरिष्ठ नेता अजीत पवार भी मौजूद थे। इसके बाद शादी की तैयारियां परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शांत माहौल में पूरी की गईं।
कितने पढ़े-लिखे हैं युग्रेंद्र?
युगेंद्र स्वयं भी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं और राजनीति, सामाजिक कार्य तथा व्यवसाय में सक्रिय रहते हैं। हालांकि 2024 में उन्होंने बारामती विधानसभा सीट से अपने चाचा अजीत पवार के विरुद्ध चुनाव लड़ा था और हार गए थे, फिर भी राजनीतिक जानकार उन्हें भविष्य के संभावित युवा नेताओं में गिनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications