कौन हैं मेयर रितु तावड़े? जिन्होंने Amit Shah को राखी बांधी, पति के Fake वीडियो को लेकर YouTuber पर FIR दर्ज
Mayor Ritu Tawde Husband Video Case: मुंबई की मेयर और BJP नेता रितु तावड़े इन दिनों एक फर्जी YouTube वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में 55 वर्षीय एक फोटोग्राफी शिक्षक को रितु तावड़े का पति बताकर उनकी तस्वीर और कथित निजी जानकारी दिखाई गई। मामला सामने आने के बाद कालाचौकी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, अब तक पुलिस ने उस YouTuber या चैनल संचालक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है, जिसने यह वीडियो बनाया और अपलोड किया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन है इसके पीछे?

Mumbai News Hindi: पहले जानिए पूरा मामला क्या है?
शिकायतकर्ता राजेश वासुदेव तावड़े करीब 55 साल के फोटोग्राफी शिक्षक हैं। वह फोटोग्राफी क्लास चलाते हैं और एक फोटो स्टूडियो के मालिक भी हैं। अपने काम के प्रचार के लिए वह YouTube चैनल और Facebook अकाउंट चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त की रात उनके परिचित ने उन्हें WhatsApp पर एक YouTube लिंक भेजा। लिंक खोलने पर उन्हें GK-Shorts-Videos नाम के चैनल पर एक Shorts वीडियो मिला। वीडियो में 'राजेश तावड़े' नाम के व्यक्ति की कथित जीवनी दिखाई गई थी और उसे मुंबई की मेयर रितु तावड़े के पति के तौर पर पेश किया गया था। वीडियो में रितु तावड़े की तस्वीर के साथ शिकायतकर्ता राजेश तावड़े की तस्वीर भी लगाई गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में उनके बारे में ऐसी जानकारियां भी दी गईं, जो उनकी वास्तविक पहचान और पेशे से मेल नहीं खातीं।
तस्वीर Facebook से लेने का आरोप
राजेश तावड़े ने पुलिस को बताया कि वीडियो में इस्तेमाल की गई उनकी तस्वीर उनके Facebook अकाउंट से ली गई प्रतीत होती है। वहीं, रितु तावड़े की तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने जानकारी की पुष्टि किए बिना उन्हें मेयर का पति बता दिया। उनका कहना है कि इस गलत पहचान से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।
किस YouTuber ने वीडियो बनाया?
अभी यह साफ नहीं है। पुलिस ने फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया है। FIR अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, GK-Shorts-Videos चैनल अप्रैल 2026 में बनाया गया था। चैनल पर अलग-अलग राजनीतिक नेताओं और फिल्मी हस्तियों से जुड़े कई वीडियो मौजूद थे। शिकायतकर्ता की तस्वीर वाला वीडियो 23 अगस्त को अपलोड किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चैनल कौन चला रहा है, वीडियो किसने बनाया और तस्वीरें व अन्य जानकारियां कहां से हासिल की गईं। जांच में डिजिटल साक्ष्यों और IP संबंधी जानकारी की भी मदद ली जा रही है। कालाचौकी पुलिस ने IT Act की धारा 66(E) और BNS की धारा 356(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
Mayor Ritu Tawde Husband: रितु तावड़े के असली पति कौन हैं?
वायरल वीडियो में जिस राजेश तावड़े को रितु तावड़े का पति बताया गया, वह उनके वास्तविक पति नहीं हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, रितु तावड़े के पति का नाम राजेश मधुकर तावड़े है। अलग-अलग रिपोर्टों में उन्हें कारोबारी, उद्यमी और ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रैक्टर बताया गया है। वहीं FIR कराने वाले राजेश वासुदेव तावड़े अलग व्यक्ति हैं और फोटोग्राफी का काम करते हैं। यानी इस मामले में सबसे अहम बात यही है कि एक ही नाम 'राजेश तावड़े' होने के कारण दो अलग-अलग व्यक्तियों की पहचान को कथित तौर पर आपस में जोड़ दिया गया।
Who Is Ritu Tawde: कौन हैं रितु तावड़े?
रितु तावड़े BJP की वरिष्ठ मुंबई नेता हैं। वह घाटकोपर क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत कांग्रेस से की थी। इसके बाद 2012 में BJP में शामिल हुईं और उसी साल BMC चुनाव जीतकर पहली बार नगर निगम पहुंचीं।
इसके बाद 2017 में भी उन्होंने BMC चुनाव जीता। नगर निगम में उन्होंने शिक्षा समिति की अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। 2026 में घाटकोपर के वार्ड 132 से चुनाव जीतने के बाद BJP ने उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया। 11 फरवरी 2026 को वह मुंबई की मेयर निर्विरोध चुनी गईं। उनका मेयर बनना इसलिए भी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि मुंबई की BMC राजनीति में लंबे समय तक शिवसेना का दबदबा रहा है।
रितु तावड़े के कितने बच्चे हैं?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रितु तावड़े के दो बच्चे हैं। बेटा यश तावड़े, जो कंप्यूटर इंजीनियर बताए जाते हैं। बेटी मधुरा तावड़े, जो पेशे से वकील हैं।
राजनीति में कैसे बढ़ा कद?
रितु तावड़े ने स्थानीय राजनीति से अपना आधार मजबूत किया। 2012 में BJP में आने के बाद उन्होंने BMC चुनाव जीता और नगर निगम की राजनीति में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने घाटकोपर में पानी की समस्या, बिजली दरों और महानगरपालिका स्कूलों से जुड़े मुद्दे उठाए। शिक्षा समिति की अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने BMC स्कूलों और छात्राओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी काम किया। 2013 में दुकानों के बाहर अधोवस्त्र पहने पुतलों को लेकर उनकी टिप्पणी भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जोड़कर BMC में मुद्दा उठाया था।


Click it and Unblock the Notifications
