कौन हैं ये महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री? सदन में रमी खेलते VIDEO हुआ वायरल, सुप्रिया सुले ने घेरा
Who is Maharashtra Minister Manik Rao Kokate: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे विधासनसभा सत्र में जब गंभीर मुद्दों पर चर्चा चल रही थी तब वो मोबाइल पर रमी खेलते हुए नजर आए। सदन में रमी खेलते हुए उनका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद वो विपक्ष के निशाने पर आ चुके हैं।
दरअसल, वीडियो वायरल होने के बाद एनसीपी (SP) नेता सुप्रिया सुले ने मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर परिवारों को बर्बाद करने का आरोप लगाती है, वहीं एक राज्य मंत्री को विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलते हुए देखा गया है।

सुप्रिया सुले बोलीं- किसान मर रहे, मंत्री खेल रहे रमी
सुप्रिया सुले ने कहा, "महाराष्ट्र के कृषि मंत्री का एक वीडियो सामने आया है। जब सदन चल रहा था और बहस जारी थी, तब वह अपने मोबाइल पर रमी खेल रहे थे, तीन महीनों में 750 किसानों ने आत्महत्या कर ली है और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ये गेम खेल रहे हैं। उन्हें इस गंदे काम के लिए इस्तीफा देना चाहिए, अन्यथा, मुख्यमंत्री को उन्हें हटा देना चाहिए।
शरद पवार के पोते ने शेयर किया था ये वीडियो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के नेता रोहित पवार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मंत्री और सरकार पर तीखा हमला बोला। रोहित पवार, जो पार्टी प्रमुख शरद पवार के पोते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा,
"जब राष्ट्रवादी गुट सत्ता में है और भाजपा से सलाह किए बिना कुछ नहीं कर सकता है, ऐसे में अनगिनत कृषि मुद्दे लंबित हैं और राज्य में प्रतिदिन आठ किसान आत्महत्या कर रहे हैं, कृषि मंत्री के पास रमी खेलने का समय है। क्या ये भटके हुए मंत्री और सरकार कभी फसल बीमा, ऋण माफी और मूल्य समर्थन की मांग करने वाले किसानों की निराशाजनक गुहार सुनेंगे? कभी गरीब किसानों के खेतों में आइये, महाराज?"
मंत्री माणिकराव कोकाटे ने दी ये सफाई
हालांकि, माणिकराव कोकाटे ने अपनी सफाई में कहा कि किसी ने उनके फोन पर गेम डाउनलोड कर दिया था जिसे वह हटाने की कोशिश कर रहे थे। कोकाटे के अनुसार, उच्च सदन स्थगित हो गया था, इसलिए वह देखना चाहते थे कि निचले सदन में क्या हो रहा है। उन्होंने यूट्यूब खोलने के लिए अपना फोन निकाला। तभी उन्हें पता चला कि किसी ने उनके फोन पर एक गेम डाउनलोड कर दिया है। उन्होंने उस गेम को हटाने की कोशिश की, और उसी समय किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कोकाटे ने कहा,
"मैंने सिर्फ गेम को हटाया था। पूरा वीडियो जारी होना चाहिए। केवल एक छोटा सा क्लिप वायरल किया गया है। यह विपक्ष की साजिश है, लेकिन उनकी चालें कभी सफल नहीं होंगी।"'
कौन हैं मणिकराव कोकाटे?
मणिकाराव कोकाटे अजित पवार की एनसीपी की विधायक और मौजूदा सरकार में कृषि मंत्री हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के नासिक में 26 सितंबर 1957 को हुआ। एनसीपी से पहले कांग्रेस में भी रहे कोटटे सिन्नार से पांच बार चुनाव (1999-2014, 2019-) जीत चुके हैं। दिसंबर 2024 में कोटाटे तीसरी बार फडणवीस सरकार में मंत्री बने।
मणिकराव कोकाटे ने ही ₹1/बीमा योजना को लेकर कहा था फसल बीमा योजना जारी रखने की पुष्टि कि गलतियों को सुधारेंगे लेकिन बंद नहीं करेंगे। इसके अलावा कृषि विभाग में लेन‑देन में पारदर्शिता के लिए 'One‑Window System' लागू करने की योजना लाई। 30 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में फ़्लैट अवैध तरीके से पाने के आरोप में नासिक कोर्ट द्वारा 2 वर्ष की सजा और 50 हजार का जुर्माना लग चुका है। बाद में जमानत हो गई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications