कौन हैं जावेद श्रॉफ? जिन्‍होंने चुनाव का ऐलान होते ही कांंग्रेस को दिया तगड़ा झटका, थामा अजित की एनसीपी का हाथ

Maharashtra Election 2024: महाराष्‍ट्र राज्‍य में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा तारीख का ऐलान के एक दिन बाद महाराष्‍ट्र में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई कांग्रेस के महासचिव अल्हाज जावेद आर. श्रॉफ ने कांग्रेस को झटका देते हुए अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ज्‍वॉइन कर ली है।

महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की मौजूदगी में मुंबई में जावेद श्रॉफ एनसीपी में शामिल हुए। आइए जानते कौन हैं जावेद श्रॉफ और चुनाव से पहले इनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए क्‍यों बड़ा झटका माना जा रहा है?

Javed Shroff

कौन हैं जावेद श्रॉफ और कांग्रेस के लिए क्‍यों हैं तगड़ा झटका?

जावेद श्रॉफ कांग्रेस के मुंबई महासचिव का पद संभाल रहे थे और वो कांग्रेस के प्रभावशाली नेता रहे और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ रही है। इनके कांग्रेस छोड़ने से पार्टी कमजोर पड़ती नजर आ रही है वहीं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले जावेद श्रॉफ के महायुति की अजित पवार की एनसीपी ज्‍वाइन करने से एनसीपी की ताकत और बढ़ गई है।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की श्रॉफ ने बढ़ाई मुश्किल

दलबदल का यह सिलसिला ऐसे समय में हुआ है जब कांग्रेस पार्टी हाल ही में हरियाणा और जम्‍मू-कश्‍मीर जैसे राज्यों के चुनावों में बड़ी असफलता का सामना कर चुकी है और इसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व इंडिया ब्लॉक के भीतर गठबंधनों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ऐसे में मुंबई में पार्टी के महासचिव का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर दिया है।

अजित पवार ने गर्मजोशी से किया स्‍वागत

बता दें अजीत पवार ने एक्स पर एक पोस्‍ट शेयर कर ये धमाकेदार खबर शेयर करते हुए श्रॉफ का गर्मजोशी से स्‍वागत किया। उन्‍होंने लिखा "मुंबई कांग्रेस सचिव अल्हाज जावेद आर श्रॉफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि पार्टी की विचारधारा का पालन करते हुए वे जन सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।"

एनसीपी में शामिल हो चुके हैं ये दिग्गज नेता

गौरलतब है कि इससे पहले विधायक हीरामन भीका खोसकर ने अपने समर्थकों के एक समूह के साथ एनसीपी में शामिल हो चुके हैं। पुणे मे अजीत पवार और सुनील तटकरे की मौजूदगी में खोसकर ही नहीं पूर्व जिला परिषद सदस्य संपतना साकले भी एनसीपी में शामिल हुए।

मशहूर एक्‍टर सयाजी शिंदे के अलावा इन्‍होंने जवॉइन की अजित की एनसीपी

इसके अलावा, एनसीपी अपने साथ कई तरह के सदस्यों को जोड़ने में सफल रही है, जिसमें दिग्गज अभिनेता सयाजी शिंदे और जर्नादन मामा माली और उदय जाधव जैसे कई पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+