Rahul Kanal: कौन हैं आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल, जिन्होंने शिंदे के लिए छोड़ा उद्धव गुट?

Rahul Kanal: मुंबई में बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी राहुल कनाल शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं।

शिवसेना से मिले सूत्रों के मुताबिक राहुल कनाल शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को राहुल कनाल और कई अन्य शिवसेना कार्यकर्ता शिंदे गुट में शामिल होंगे।

Rahul Kanal

उद्धव गुट ने राहुल कनाल के पार्टी छोड़ने को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। सांसद संजय राउत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राहुल कनाल पार्टी में कैसे आए और उनके बाहर जाने को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है।

इन सब के बीच सोशल मीडिया पर राहुल कनाल की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई राहुल कनाल के बारे में जानना चाहता है। आइए जानें कौन हैं राहुल कनाल और कनाल और आदित्य के बीच आखिर क्या हुआ...?

राहुल कनाल मुंबई के ब्रांदा के जाने-माने चेहरे हैं। राहुल कनाल एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं और अपना बिजनेस चलाते हैं। राहुल कनाल बॉलीवुड जगत में भी मशहूर हैं। सलमान खान से लेकर क्रिकेटर विराट कोहली तक के राहुल कनाल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर है।

राहुल बांद्रा के भाईजान रेस्टोरेंट के मालिक हैं, जिसका नाम उन्होंने सलमान खान के नाम पर रखा है। राहुल कनाल एनजीओ आई लव मुंबई भी चलाते हैं। वह श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी भी थे।

राहुल कनाल का शिवसेना (यूबीटी) के साथ जुड़ाव युवा सेना से शुरू हुआ था। राहुल कनाल पिछले 10 सालों से आदित्य ठाकरे के नेतृत्व वाली युवा सेना के साथ थे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राहुल कनाल बांद्रा वेस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे।

राहुल कनाल और आदित्य ठाकरे के बीच विवाद तब शुरू, जब राहुल कनाल ने युवा सेना कोर कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया। इसके बाद युवा सेना ने राहुल कनाल सहित बांद्रा पश्चिम के सभी पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया।

राहुल कनाल आयकर विभाग के रडार पर भी आए और पिछले साल उनके आवास की तलाशी भी ली गई थी। 13 जून को आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर, राहुल कनाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। राहुल कनाल ने लिखा था, ''इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने लोग आपके खिलाफ हैं। जो लोग आपके साथ हैं वे हमेशा रहेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+