क्या मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं अजित पवार? डिप्टी सीएम ने पहली बार बताई दिल की बात

Ajit Pawar On Becoming CM: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा है कि उनको सीएम बनने की कोई चाहत नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा कि,''...इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है...मैं सिर्फ और सिर्फ विकास के बारे में सोचता हूं।''

वहीं एनसीपी चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग की सुनवाई पर अजित पवार ने कहा कि, ''...चुनाव आयोग ही इस मामले पर आखिरी फैसला देगा। तारीखें मिलने के बाद दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व चुनाव आयोग के समक्ष किया जाएगा। मैं उसके बाद जो भी आखिरी फैसला आएगा उसे स्वीकार करूंगा।''

Ajit Pawar

शिवसेना नेता संजय राउत ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि अजित पवार जल्द ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे की जगह लेंगे। संजय राउत ने कहा था कि, 'आज मैं कैमरे के सामने कह रहा हूं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं। एकनाथ शिंदे को हटाया जा रहा है। एकनाथ शिंदे और 16 विधायक अयोग्य घोषित किए जा रहे हैं।"

इसके बाद से अजित पवार के सीएम बनने को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। हालांकि अब अजित पवार ने साफ कर दिया है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

अजीत पवार बोले- आज मेरे पास वित्त विभाग है, कल रहेगा या नहीं?

बारामती में हाल ही में हुए एक कार्यक्रम अजित पवार ने कहा कि, "आज मेरे पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी है कल रहेगी या नहीं बता नहीं सकता।'' इस बयान के बाद सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।

इस कार्यक्रम में जाने के लिए अजित पवार ने अमित शाह के मुंबई दौरे के वक़्त उनसे मुलाकात नहीं की थी। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

हालांकि अजित पवार ने रविवार को इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि अमित शाह को उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में पहले ही बता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+