MLC election results: फडणवीस बोले- जो कह रहे थे हमारी सीटें गिराएंगे, उनके भी वोट हमारे उम्‍मीदवारों को मिले

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए वोटिंग के बाद 12 जुलाई को ही नतीजे घोषित हो गए हैं। 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने 9 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

devedra

मीडिया से बात करते हुए मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा विधानपरिष के चुनाव में दूसरे दलों के विधायकों ने भी महायुति के विकास कार्यों के कारण उसे वोट दिया। शिंदे ने कहा "यह महायुति का काम है, हमारी बैटिंग मजबूत हुई और हमने उनके विकेट गिरा दिए। उन्होंने कहा मैंने कहा था चमत्कार होगा, महायुति के काम पर, विकास पर, दूसरे दलों के विधायकों ने भी हमें वोट दिया, उनका भी धन्यवाद।"

देवेंद्र फडणवीस ने महाअघाड़ी पर कसा तंज

वहीं डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा "आज हम सबके लिए खुशी की बात है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी महायुति की 9 सीटें जीत गई हैं। जो लोग कह रहे थे कि वे हमें सीटें हरा देंगे, उनके वोट भी हमारे उम्मीदवारों को मिले हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी महायुति महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी।"

कांग्रेस ने क्‍या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने एमवीए के प्रदर्शन पर कहा कि एमवीए के पास दो सीटें जीतने के लिए पर्याप्त वोट थे, लेकिन उसने छोटी पार्टियों से समर्थन की उम्मीद में तीन उम्मीदवार उतारे। चव्हाण ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि क्रॉस-वोटिंग में किसने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+