Vande Bharat: अहमदाबाद-मुंबई रूट पर 250KM की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत, लॉन्च डेट से लेकर डेडलाइन पर अपडेट
Vande Bharat: भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना वंदे भारत ट्रेन के नेटवर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। रेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि साल 2027 में वंदे भारत ट्रेन का नया और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस वर्जन 4.0 लॉन्च किया जाएगा। इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह रेलवे ट्रैक पर 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होगी। इसके साथ ही यह भारत की अब तक की सबसे तेज ट्रेन बन जाएगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत 4.0 की पहली सेवा अहमदाबाद से मुंबई के बीच शुरू की जाएगी। इस रूट को हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। इससे अगले वर्जन की वंदे भारत ट्रेनों का संचालन सुरक्षित तरीके से होगा।

Ahmedabad Mumbai Vande Bharat: 350 तक की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
रेलवे एक्सपर्ट और वंदे भारत परियोजना से जुड़े सुधांशु मणि ने बताया कि वंदे भारत 4.0 को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन बेहतर क्वालिटी स्टैंडर्ड, अत्याधुनिक KAVACH 5.0 सुरक्षा प्रणाली और हाई-स्पीड कॉरिडोर से लैस होगी। इसे तकनीकी तौर पर बेहतर बनाने की योजना ध्यान में रखकर बनाया गया है। भविष्य में 350 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति वाले कॉरिडोर पर भी चलाया जा सकेगा।
Vande Bharat News: 2019 में शुरू हुई थी पहली वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेनों की यात्रा 15 फरवरी 2019 से शुरू हुई थी। इसके बाद 2022 में वंदे भारत 2.0 और 2025 में 3.0 वर्जन ऑपरेशनल हुआ। साल 2026 में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च की जा चुकी है, जिससे लंबी दूरी की रातभर की यात्राएं ज्यादा आरामदायक बनेंगी। तेज रफ्तार, आधुनिक सुरक्षा तकनीक और बेहतर आराम के कारण वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं और भारत की इंटर-सिटी रेल यात्रा को पूरी तरह बदलने की दिशा में बढ़ रही है।
Vande Bharat Update: 4500 वंदे भारत चलाने की योजना
- दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार 164 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं।
- यह ट्रेनें देश के 274 जिलों को कवर करती हैं और यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है।
- जल्द ही गुवाहाटी और कोलकाता के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने वाली है, जो लंबी दूरी की यात्रा को और आरामदायक बनाएगी।
- रेलवे का लक्ष्य 2030 तक 800 वंदे भारत ट्रेनें चलाने और 2047 तक 4500 तक पहुंचाने का है।
-
Mumbai Water Cut Update: मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, देख लें कहां रहेगी किल्लत -
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो का सफर होगा किफायती, इन लोगों को मिलेगा टिकट पर 25% की छूट -
Mumbai Cheap Rental Homes: किराया भरने में नहीं जाएगी बाहरी लोगों की जान! सस्ते घर देगी महाराष्ट्र सरकार -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह?












Click it and Unblock the Notifications