केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उद्धव पर दिया था विवादित बयान
मुंबई, अगस्त 24: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर सियासी बवाल मच हुआ है। अब ये इस घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार कर लिया है। उधर राणे की गिरफ्तारी से पूर्व जमानत की अर्जी नामंजूर हो गई। रत्नागिरि कोर्ट ने जमानत अर्जी ठुकरा दी। नारायण राणे को अब रत्नागिरि कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Recommended Video

नारायण राणे के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर अब बीजेपी और राज्य पुलिस आमने-सामने आ गई है। नासिक पुलिस ने कहा है कि नियमों का पालन करते हुए ही आदेश जारी किया गया है तो वहीं प्रदेश बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्राधिकारियों को संरक्षण देने वाले स्थायी आदेशों के मुताबिक किसी भी केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और राज्य सरकार अपनी हदें पार कर रही है।
नासिक पुलिस ने राणे के खिलाफ अपमानजनक और घृणास्पद बयानों की वजह से आईपीसी की धारा 500, 505(2), 153-बी, (1) (सी) के तहत केस दर्ज किया है। यह एफआईआर नासिक में शिवसेना प्रमुख सुधाकर बदगुजर की शिकायत पर मंगलवार सुबह दर्ज की गई है। नासिक सिटी पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने कहा कि पुलिस नियमों का पालन कर रही है और कानूनी प्रावधानों के तहत ही गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है।
दीपक पांडे ने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री राज्यसभा के सदस्य हैं, हम गिरफ्तारी के बाद उच्च सदन के सभापति को उचित समय पर सूचित करने के लिए बाध्य हैं। केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। गिरफ्तारी का आदेश इसलिए जारी किया गया है ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा काम न हो। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।
दरअसल राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कहा, 'यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता। शिव सैनिकों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के 17 शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। नासिक में बीजेपी कार्यालय पर पत्थरबाजी की गई, तो वहीं मुंबई में राणे के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। {document1}
उधर बीजेपी दफ्तरों में शिवसैनिकों द्वारा की गई पत्थरबाजी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा दफ्तरों को निशाना बनाया तो प्रतिक्रिया होगी, हम इसके लिए सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि, बंगाल की तरह महाराष्ट्र में राज्य प्रायोजित हिंसा हो रही है। उद्धव ठाकरे पर नारायण राणे के बयान के समर्थन नहीं करते लेकिन पार्टी उनके साथ खड़ी है। महाराष्ट्र में शरजील उस्मानी ने भारत मां को गाली दी लेकिन उस पर एफआईआर दर्ज नहीं हुए, लेकिन नारायण राणे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications