Mumbai Rains: बारिश ने लगाया मुंबई की लाइफलाइन पर ब्रेक, तीन जगहों पर Local ट्रेन सेवाएं बाधित

Mumbai Local Train: आपको बता दें कि लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफलाइन हैं, पहली लोकल ट्रेन मुंबई से ठाणे के बीच 1853 में चली थी।

Mumbai Rains:

Mumbai Rains (लोकल ट्रेन): सुबह से हो रही बारिश ने एक बार फिर से मुंबईवासियों को हैरान और परेशान कर दिया है। कई जगहों पर जलजमाव हुआ है तो वहीं बारिश के कारण मायानगरी की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार हो रही बरसात की वजह से सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर रेलवे लाइन प्रभावित हो गई हैं जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। आपको बता दें कि तीन जगह लाइनों के प्रभावित होने से कई जगहों पर ट्रेन का शेड्यूल बदला है इसलिए अगर आप लोकल से सफर करने वाले हैं तो एक बार जरूर घर से बाहर निकलने से पहले ट्रेन शेड्यूल को चेक कर लें।

ट्रेनें विलंब से चल रही हैं

बरसात की वजह से कई जगहों पर लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से भी काफी देरी से चल रही हैं। बारिश की वजह से सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर की कई लाइनों में तकनीकी खऱाबी आई है, जिसके कारण रेलवे सेवा बाधित हुई है। हालांकि कई ट्रेनों की दिक्कतों को ठीक कर दिया गया है और कुछ पर काम चल रहा है। हालांकि रेलवे सेवा बाधित होने के कारण इस वक्त रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जा रही है। आपको बता दें कि ठाणे और दिवा, डोंबिवली, कल्याण सेक्शन में ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

कई जगहों पर हो रही है बारिश

आपको बता दें कि इस वक्त मुंबई के अंधेरी इलाके, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली, बोरीवली मे तेज बारिश हो रही है तो वहीं ठाणे, दिवा, डोंबिवली, कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर में भी बरसात होने की खबर है। मौसम विभाग ने आज इन इलाकों में पूरे दिन बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त मायानगरी भीगी-भीगी है और आज के बाद मौसम बदलेगा और बारिश थमेगी।

बेस्ट बस संचालन सामान्य

फिलहाल भले ही बारिश की वजह से लोकल सेवाएं बाधित हुई हैं लेकिन इसके उलट बेस्ट बस संचालन सामान्य रूप से चल रहा है। हालांकि शहर में कई जगहों पर जलजमाव हुआ है लेकिन इसके बावजूद बस मार्गों को नहीं बदला गया है। आपको बता दें आईएमडी ने पहले से ही मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक मुंबई में 20-25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है और इसके ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, फिलहाल प्रशासन ने सभी नगरवासियों को सचेत और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+