26/11 हमले के आतंकी कसाब को फांसी पर पहुंचाने वाले उज्जवल निकम ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्या कहा?
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका ने भारत को प्रत्यर्पण कर दिया है। 2008 में हुए आतंकी हमले के लगभग 17 साल बाद तहव्वुर राणा को भारत लाया जाना मोदी सरकार की अंतरष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है।
तहव्वुर राणा के खिलाफ चल रहे 26/11 केस में विशेष लोक अभियोजक (Special Public Prosecutor) में भारत सरकार ने वरिष्ठ वकील नरेंद्र मान को नियुक्त किया है। वहीं 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले संबंधी केस के आरोपी आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता उज्ज्वल निकम ने राणा को भारत लाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है।

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता उज्ज्वल निकम ने कहा ये पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया है। यह देखना महत्वपूर्ण है कि उसके खिलाफ क्या मामला दर्ज किया गया है। मैं अभी इसके बारे में बात नहीं करूंगा। पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मैं इसके बारे में बात करूंगा।"
गौरलतब है कि मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के केस नंबर RC-04/2009/NIA/DLI के तहत केस चल रहा है। इस केस में 2008 मुंबई हमले की साजिश रचने वाले डेविड कोलमैन हेडली का नाम भी दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications