उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर निशाना- जब बाबरी मस्जिद गिरी तो ये घरों में छुपे हुए थे

मुंबई, 26 अप्रैल: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे की पार्टी मनसे और राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा को निशाने पर लिया है। मनसे और भाजपा की ओर से शिवसेना के हिन्दुत्व के मुद्दे से दूर जाने की बात का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी और मनसे तो बाबरी मस्जिद के गिरने के समय घरों में छुपे हुए थे।

 shiv sena,

ठाकरे ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि कई दिन से लोग बोल रहे हैं कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया। जो हमें हिंदुत्व सिखा रहे हैं उन्हें यह ध्यान देना चाहिए कि आखिर उन्होंने हिंदुत्व के लिए क्या किया है? आप किस तरह के हिंदुत्ववादी हैं? आप बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान छिप गए थे। अदालत ने राम मंदिर बनाने का फैसला किया ना कि बीजेपी की सरकार ने ये निर्णय लिया। कोर्ट निर्णय हुआ तो ये लोग झोला लेकर निकल पड़े।

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, बालासाहेब ठाकरे ने ये हमें हिन्दुत्व के जरिये सिखाया है। हमेशा से हमारे घर साधु-संतों का आना-जाना रहता है। मैंने इसे बचपन से देखा है। साधु और संत जब घर आते हैं, तो दीवाली और दशहरा होता है, भले ही दशहरा हो या न हो।

सीएम ठाकरे ने कहा क‍ि यह जो नकली हिंदुत्व वाले आए हैं। नए हिंदुत्व वाले लोग जो यह सोचते हैं कि तेरी कमीज मेरी कमीज से भगवी कैसे। ऐसे लोगों का समाचार तो मुझे लेना ही पड़ेगा। जब लेना होगा तब मैं यह भी जरूर करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+