उद्धव ठाकरे बोले- राहुल गांधी ने भगवान शिव की फोटो दिखानी चाही तो पाबंदी लगाई क्या यह है "हिंदुत्व"?
लोकसभा सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान पर जमकर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद के बयान का विरोध करने के लिए भाजपा सड़कों पर उतर आई है और राहुल गांधी को इस बयान पर माफी मांगने की मांग कर रही है।
राहुल गांधी के बयान पर जहां भाजपा उन्हें घेरे हुए है, वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल और पार्टियां राहुल गांधी के पक्ष में आकर खड़ी हो गई हैं और भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगा रही है।

राहुल गांधी को अब महाराष्ट्र शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे का भी साथ मिल चुका है। ठाकरे ने राहुल गांधी के बयान पर पूछे गए सवालों का जवाब मीडिया को देते हुए कहा राहुल गांधी ने हिंदुओं के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा मुझे बताइए कि उन्होंने क्या गलत कहा है। राहुल गांधी ने क्या हिंदू धर्म का अपमान किया है।
ठाकरे ने कहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में जय श्री राम बोले तो वो सही है और हम बोले तो गलत क्यों है।
उद्धव ठाकरे ने कहा राहुल गांधी को संसद में भगवाव शिव की तस्वीर दिखाने पर पाबंदी लगा दी गई क्या यह है" हिंदुत्व?
इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है, हम भी हिंदू हैं और हम भी श्रीराम के नारे लगाते हैं और हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हिंदुत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और उसमें राहुल जी भी इसमें शामिल हैं।
#WATCH | Maharashtra: On Congress MP Rahul Gandhi's speech, Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray says, "Tell me what wrong did he say? Where did he insult (Hinduism)? He was not allowed to show the picture of Lord Shiva, is this Hindutva? We also raise slogans of Jai Shri Ram.… pic.twitter.com/Lqgdkkhj6s
— ANI (@ANI) July 2, 2024












Click it and Unblock the Notifications