उद्धव ठाकरे बोले- मेरे पिता ही थे जो गुजरात दंगों के बाद नरेंद्र मोदी के साथ खड़े थे

मुंबई, 1 मई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। एक मीडिया संस्थान के साथ बातचीत में उद्धव ने कहा कि 2002 में गुजरात दंगों के बाद जब कोई नरेंद्र मोदी का साथ देने को तैयार नहीं था, उनके खिलाफ एक अभियान था। तब मेरे पिता बाल ठाकरे उनके साथ खड़े हुए थे और उनको मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए बीजेपी आलाकमान को कहा था।

Recommended Video

    Loudspeaker Controversy: Uddhav ने Raj Thackeray पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
     नरेंद्र मोदी के साथ खड़े थे

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, 2002 में गोधरा और गुजरात के दूसरे शहरों में दंगों के बाद मोदी हटाओ का एक कैंपेन चल रहा था। इसी दौरान लाल कृष्ण आडवाणी ने बाला साहेब से पूछा था कि क्या मोदी को हटा दिया जाए। तब बाला साहेब ने कहा था कि बिल्कुल नहीं.. मोदी गया तो गुजरात गया। उद्धव ने कहा कि मेरे आज भी नरेंद्र मोदी के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसका मतलब किसी राजनीतिक गठजोड़ की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।

    लाउडस्पीकर विवाद पर कही ये बात

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और राज ठाकरे के लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुछ लोग लगातार झंडे बदलते रहते हैं। पहले वे गैर-मराठी लोगों पर हमला करने की कोशिश करते हैं, अब वे गैर-हिंदुओं पर हमला कर रहे हैं। उनका मामला ये नहीं चला तो कुछ और आजमाने का है। उद्धव ने कहा कि मेरा फोकस लोगों की जिंदगी बचाने, राज्य का राजस्व बढ़ाने और लोगों को रोजगार देने पर है।

    उद्धव ने ये भी कहा कि सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल केंद्र सरकार राजनीतिक बदला लेने के लिए कर रही है। वहीं चीन की ओर से सीमा पर अतिक्रमण को लेकर भी महाराष्ट्र सीएम ने केंद्र सरकार को घेरा, उन्होंने पीएम के इस पर चुप रहने को लेकर भी सवाल किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+