' नितिन गडकरी BJP छोड़कर MVA में आ जाएं', जानें उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य को CM बनाने पर क्या कहा?

लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी तैयारी में जुट गए हैं। बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर दी है। जिसको लेकर शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है।

शुक्रवार को ठाकरे ने महाराष्ट्र के तुलजापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी से बीजेपी छोड़कर महाविकास अघाड़ी में आने की बात कही। कहा कि गडकरी बीजेपी को छोड़कर महाविकास अघाड़ी में आ जाए, फिर देखें कि कैसे चुनकर उन्हें लाते हैं। ठाकरे ने यह भी कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है। लेकिन, महाराष्ट्र में बीजेपी को मजबूती से खड़ा करने वाले गडकरी का नाम तक नहीं लिया।

Uddhav Thackeray

परिवारवाद' के आरोपों पर शाह पर कटाक्ष
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह की हालिया टिप्पणियों पर त्वरित प्रतिक्रिया में, ठाकरे ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि शाह को संवैधानिक प्रक्रिया को समझने की जरूरत है। शाह के इन दावों का खंडन करते हुए कि उद्धव अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, या कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी) नेता शरद पवार का लक्ष्य सुप्रिया सुले को सीएम बनाना था, उद्धव ने कहा कि अमित शाह को इस तथ्य पर विचार करने की जरूरत है कि लोक विधानसभा चुनाव सीधे तौर पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों का निर्धारण नहीं करते हैं।

उद्धव ने आगे कहा कि अमित शाह को पहले यह समझने की जरूरत है कि लोकसभा चुनाव आते हैं और लोकसभा चुनाव से सीएम नहीं बनते। देश के इस गृह मंत्री को यह भी नहीं पता कि हमने (उद्धव ठाकरे) औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी नगर या उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है।' ये क्या गृह मंत्री हैं?

'...मैं आदित्य को CM बनाना चाहता हूं'
आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने के मुद्दे पर उद्धव ने स्पष्ट किया कि ठीक है, मैं आदित्य को सीएम बनाना चाहता हूं, लेकिन यह तभी हो सकता है, जब आप सभी उन्हें सीएम बनाना चाह। उन्हें सीएम बनाना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरह नहीं है, जिस तरह अमित शाह ने अपने बेटे जय शाह को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+